
COVID Review Meeting: चौथी लहर की आहट के बीच आज PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक
AajTak
Coronavirus meeting in India: देशभर में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से ऊपर जा रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है. तनावपूर्ण हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है.
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले (COVID Review Meeting) तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में पीएम मोदी देशभर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी की यह बैठक दोपहर 12 शुरू होगी.
कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली यह पहली बैठक है. इससे पहले भी समय-समय पर पीएम मोदी कोरोना की स्थिति पर सीएम के साथ बातचीत करते रहे हैं.
बुधवार को होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उनके मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है. माना जा रहा है कि इस बैठक में देशभर में कोरोना की बूस्टर डोज को मुफ्त में देने का प्रस्ताव भी जारी किया जा सकता है.
इससे पहले रविवार को पीएम मोदी कोविड संक्रमण के मामलों के मद्देनजर देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया था.
राजेश भूषण दे सकते हैं प्रेजेंटेशन सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण इस मामले में एक प्रेजेंटेशन देंगे. बता दें कि दिल्ली में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.
दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 1200 से ज्यादा केस पीएम मोदी ने यह बैठक ऐसे समय में बुलाई है जब देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. यहां पिछले 24 घंटे में 1200 से ज्यादा केस सामने आए हैं. अगर पिछले 10 दिनों के आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि कैसे लगातार दिल्ली में संक्रमण बढ़ा है. दिल्ली में 10 दिन पहले यानी 16 अप्रैल के कोरोना आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के कुल 461 मामले एक दिन में सामने आए थे. साथ ही दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







