
Coronavirus: कोरोना काल में बैंगन से बढ़ाएं इम्यूनिटी, कई रोग भी होंगे दूर
ABP News
Immunity: बदलते मौसम में फल और सब्जियों से आप अपनी इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत कर सकते हैं. आप खाने में बैंगन जरूर शामिल करें. बैंगन में विटामिन सी होता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.
Immunity Booster: बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो सभी मौसम में मिल जाती है. हालांकि कुछ लोगों को बैंगन का स्वाद बहुत पसंद होता है और कुछ लोग बिल्कुल भी बैंगन नहीं खाते हैं. बैंगन सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद है. बैंगन में ऐसे कई पोषक तत्व (Nutrients) होते हैं जो आपको दूसरी सब्जियों में आसानी से नहीं मिलते हैं. आप बैंगन को आलू के साथ मिलाकर सब्जी बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप बैंगन फ्राई, बैंगन के पकौड़े और बैंगन का भर्ता खा सकते हैं. बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फेनोलिक्स जैसे गुण होते हैं. जिससे कई समस्याएं दूर होती हैं. इतना ही नहीं बैंगन खाने हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( Immunity) भी बढ़ती है. जानते हैं बैंगन खाने के फायदे.
1- इम्यूनिटी मजबूत- बैंगन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. बैंगन में विटामिन सी होता है जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है. भोजन में बैंगन शामिल करने से कई तरह के वायरल इंफेक्शन भी नहीं होते हैं. 2- दिल को रखे हेल्दी- बैंगन खाने से आप अपने हार्ट को भी हेल्दी रख सकते हैं. बैंगन शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल और उससे संबंधी बीमारी कम होती हैं. इसके अलावा बैंगन खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












