
Corona: 24 घंटे में 34 हजार केस, 440 मौतें, केरल में फिर 21 हजार के पार मामले
AajTak
Corona: मंगलवार को कोरोना की वजह से 440 मरीजों की जान चली गई. इसमें अकेले केरल में 127 मरीजों की मौत हुई, वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से 116 लोगों ने जान गंवाई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना रिकवरी रेट 97.52 परसेंट है.
केरल में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हुई है. देश में कम हो रहे कोरोना मामलों के बीच केरल में पिछले 24 घंटे में 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. मंगलवार के आंकड़ों के मुकाबले केरल में नए मामलों में 9 हजार ज्यादा मामाले दर्ज किए गए हैं. बता दें कि मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक केरल में 12,294 नए मामले सामने आए थे. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 55,05,075 डोज़ लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,06,52,030 हो गया है। https://t.co/X3MGKmQnCLMore Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












