
Controversy over Yunus Press Secretary: बैंकॉक में मोदी से मुलाकात, बांग्लादेश में झूठ का पुलिंदा... मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव पर क्यों उठ रहे सवाल?
AajTak
मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने चार अप्रैल को बैंकॉक में यूनुस और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत को लेकर शेख हसीना के प्रत्यर्पण का गलत ब्योरा दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बीच शुक्रवार को बैंकॉक में BIMSTEC से इतर द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत की. बाद में यूनुस के प्रेस सचिव ने पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात को लेकर कई दावे किए, जो पूरी तरह से भ्रामक थे.
मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने चार अप्रैल को बैंकॉक में यूनुस और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत का गलत ब्योरा दिया. शफीकुल आलम ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि इस बैठक में पीएम मोदी ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे. पोस्ट में ये भी कहा गया कि पीएम मोदी ने कथित तौर पर शेख हसीना के यूनुस के प्रति निरादरपूर्ण व्यवहार का भी जिक्र किया था. हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया.
शफीकुल आलम ने कहा कि द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का व्यवहार मोहम्मद यूनुस के प्रति काफी आदर भरा था. पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनसु के काम को लेकर भी बात की. इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के शेख हसीना के साथ अच्छे संबंध थे लेकिन उनका (शेख हसीना) व्यवहार आपके प्रति निरादर भरा रहा पर हम आपका सम्मान करते रहेंगे.
इस पोस्ट में शफीकुल ने दावा किया कि जब प्रोफेसर यूनुस ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया तो पीएम मोदी की प्रतिक्रिया नकारात्मक नहीं थी. हमें विश्वास है कि एक दिन शेख हसीना का ढाका प्रत्यर्पण किया जाएगा और हम उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे.
हालांकि, भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने यूनुस के प्रेस सचिव के इन बयानों को पूरी तरह से भ्रामक बताते हुए कहा कि इनका कोई आधार नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बातचीत का ब्योरा पूरी तरह से गलत था. दरअसल पीएम मोदी ने यूनुस के साथ बातचीत के दौरान यह सुझाव दिया था कि इस तरह की बयानबाजी से बचा जाना चाहिए, जिससे अकारण द्विपक्षीय संबंध खराब हो.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







