
Congo Mysterious Disease: तीन बच्चों ने खाया चमगादड़ का मांस और 48 घंटे में बुखार से हो गई मौत, कांगो में फैल रही रहस्यमयी बीमारी
AajTak
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में यह नया संक्रमण 21 जनवरी को शुरू हुआ था और अब तक 419 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है. WHO अफ्रीका कार्यालय के अनुसार, इस बीमारी का पहला मामला बोलोको कस्बे में सामने आया, जब तीन बच्चों ने चमगादड़ का मांस खाया और 48 घंटे के भीतर उन्हें रक्तस्रावी बुखार (हेमरेजिक फीवर) के लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
उत्तर-पश्चिमी कांगो में एक अज्ञात बीमारी के चलते 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ग्राउंड पर मौजूद डॉक्टर्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. रीजनल मॉनिटरिंग सेंटर, बिकोरो अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सर्ज नगालेबातो ने बताया कि अधिकांश मामलों में लक्षण दिखने के बाद 48 घंटे के भीतर मौत हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है.
अब तक 53 लोगों की मौत
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में यह नया संक्रमण 21 जनवरी को शुरू हुआ था और अब तक 419 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है. WHO अफ्रीका कार्यालय के अनुसार, इस बीमारी का पहला मामला बोलोको कस्बे में सामने आया, जब तीन बच्चों ने चमगादड़ का मांस खाया और 48 घंटे के भीतर उन्हें रक्तस्रावी बुखार (हेमरेजिक फीवर) के लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
अफ्रीका के कई हिस्सों में जंगली जानवरों का मांस खाने की परंपरा रही है, जिससे इंसानों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है. WHO ने 2022 में बताया था कि पिछले एक दशक में इस तरह के संक्रमणों में 60% से अधिक की वृद्धि हुई है.
कुछ मामले मलेरिया जैसे
9 फरवरी को बोंमाटे कस्बे में इस रहस्यमयी बीमारी का दूसरा प्रकोप देखा गया. WHO के अनुसार, 13 संक्रमित मरीजों के सैंपल कांगो की राजधानी किंशासा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर बायोमेडिकल रिसर्च में जांच के लिए भेजे गए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










