
Commonwealth Games 2022: रेसलर्स ने लहराया तिरंगा, एक दिन में आए आधा दर्जन मेडल, जानें टैली का हाल
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स2022 का आठवें दिन भारतीय पहलवानों के नाम रहा. बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं अंशु मलिक समेत अन्य तीन भारतीय रेसलर्स भी पदक जीतने में कामयाब रहे. उधर टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स से भी भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई.
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. गेम्स के आठवें दिन 5 अगस्त (शुक्रवार) को भारत ने छह मेडल अपने नाम किए जो रेसलिंग में आए. इस दौरान भारतीय रेसलर्स ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
अंशु मलिक ने सिल्वर जीत की शुरुआत
सबसे पहले अंशु मलिक ने वूमेन्स 57 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया. फाइनल में अंशु का सामना नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे से था लेकिन अंशु को 3-7 से हार का सामना करना पड़ा. कॉमनवेल्थ गेम्स में ओडुनायो का यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल रहा. हार के बाद अंशु काफी निराश दिखाई दी.
बजरंग-साक्षी और दीपक का गोल्डन दांव
फिर बजरंग पूनिया ने उम्मीदों के मुताबकि प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पूनिया ने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 मात दी. बजरंग पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड एवं ओवऑल तीसरा मेडल रहा. वहीं साक्षी मलिक ने वूमेन्स 62 किलो भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को बाय फॉल के जरिए 4-4 से मात देकर पीला तमगा हासिल किया. बाद में दीपक पूनिया ने 86 किलो कैटेगरी में पाकिस्तानी रेसर मोहम्मद इनाम को 3-0 से मात देकर भारत को दिन का तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया.
क्लिक करें- Commonwealth Games 2022: रेसलिंग में बरसे मेडल, बजरंग-साक्षी-दीपक ने जीते गोल्ड, सिल्वर-ब्रॉन्ज भी आए

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






