
'Cold war छेड़ने की कोशिश...', SCO की मीटिंग में जिनपिंग ने PM मोदी और पुतिन के सामने क्या क्या कहा?
AajTak
पीएम मोदी की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रमुखों की 23वीं बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, हमें अपने क्षेत्र के समग्र और दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखना चाहिए और अपनी विदेश नीतियां स्वतंत्र रूप से बनानी चाहिए. हमें अपने क्षेत्र में नए कोल्ड वॉर या शिविर-आधारित टकराव को बढ़ावा देने के बाहरी प्रयासों के प्रति अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को भारत की अध्यक्षता में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट को संबोधित किया. चीनी राष्ट्रपति ने इस दौरान अमेरिका का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा. जिनपिंग ने कहा, क्षेत्र में नए कोल्ड वॉर को शुरू करने की कोशिशों का सामना करने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के देशों के मामलों में बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप के विरोध की बात भी कही.
पीएम मोदी की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रमुखों की 23वीं बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपील की, ''सदस्य देशों को एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का वास्तव में सम्मान करना चाहिए.'' शी जिनपिंग ने एससीओ सदस्य देशों से क्षेत्रीय शांति की रक्षा करने और संयुक्त अभियानों के माध्यम से आतंकवाद पर नकेल कस कर आम सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी सहित अन्य लोग शामिल हुए.
शी जिनपिंग ने SCO देशों से आधिपत्यवाद और सत्ता की राजनीति का विरोध करने और वैश्विक शासन प्रणाली को निष्पक्ष और अधिक न्यायसंगत बनाने की अपील की. उन्होंने कहा, हमें अपने क्षेत्र के समग्र और दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखना चाहिए और अपनी विदेश नीतियां स्वतंत्र रूप से बनानी चाहिए. हमें अपने क्षेत्र में नए कोल्ड वॉर या कैप्म-आधारित टकराव को बढ़ावा देने के बाहरी प्रयासों के प्रति अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए. अमेरिका पर साधा निशाना
अमेरिका के साथ जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच शी जिनपिंग ने कहा, हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप और किसी भी देश द्वारा किसी भी बहाने से 'कलर रेवोल्यूशन' के उकसावे को दृढ़ता से खारिज करना चाहिए. हमारे विकास का भविष्य दृढ़ता से हमारे हाथों में होना चाहिए.
चीनी राष्ट्रपति ने कहा, इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखना हमारी साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, चीन बातचीत और परामर्श के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय विवादों के निपटारे को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा प्रस्तावित वैश्विक सुरक्षा पहल (जीएसआई) को लागू करने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है. चीन ने आरोप लगाया कि शिनजियांग क्षेत्र में एक्टिव उइगर आतंकवादी संगठन तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़ा चरमपंथी संगठन है.
तालिबान द्वारा शासित अफगानिस्तान में फिर से आतंकवादी समूहों के संगठित होने पर SCO देशों ने चिंता जाहिर की. इस पर शी जिनपिंग ने कहा कि एससीओ राज्यों को अफगानिस्तान के पड़ोसियों के बीच समन्वय और सहयोग के तंत्र जैसे प्लेटफार्मों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







