
CJI जूता कांड में बाकी राजनीतिक दलों के मुकाबले आम आदमी पार्टी अति सक्रिय क्यों?
AajTak
CJI जस्टिस बीआर गवई पर हुए हमले के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और उनके साथी हद से ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं. क्या और राजनीतिक दलों को इस मामले में दलितों का मुद्दा नहीं समझ में आ रहा है? वो भी तब जबकि बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है.
देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंके जाने का काफी विरोध हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना की निंदा की है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी, लेकिन जिस तरह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी मुहिम चला रही है, वो अलहदा लग रहा है.
अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम फिलहाल इसी मुद्दे पर फोकस नजर आ रही है. दिल्ली में सौरभ भारद्वाज लगातार विरोध की अलग जगाए हुए हैं. सौरभ भारद्वाज के X हैंडल को देखें तो लगता है, आम आदमी पार्टी के पास अभी तो इससे बड़ा कोई मुद्दा ही नहीं है.
सबसे बड़ी बात तो पंजाब में 100 से भी ज्यादा एफआईआर हुए हैं. ये ठीक है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं, और उनके एक आदेश पर एक्शन में आ जाने वाली पंजाब पुलिस है - लेकिन, ऐसी क्या बात है जो देश के बाकी राजनीतिक दलों से ज्यादा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को ही चीफ जस्टिस और न्यायपालिका की फिक्र है?
पंजाब में 100 से ज्यादा एफआईआर
6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के कोर्ट रूम में एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की थी. पुलिस के अनुसार, वो वकील पिछले महीने खजुराहो में विष्णु प्रतिमा की पुनर्स्थापना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी से नाराज था.
अब जस्टिस बीआर गवई ने भी घटना पर अपनी बात रखी है. घटना के तीन दिन बाद एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस गवई ने कहा, मेरे साथी और मैं सोमवार को हुई घटना से सन्न रह गए थे, लेकिन अब हमारे लिए वो बीता हुआ समय यानी इतिहास का एक पन्ना या अध्याय है. जस्टिस गवई ने हमलावर वकील के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है, और उसके जूते लौटाने को भी बोल दिया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








