
Chitrakoot Result Live Update: चित्रकूट में कौन मारेगा बाजी, किसकी होगी हार, फैसला आज
AajTak
UP Assembly Election 2022 Results: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. चित्रकूट जिले की 2 विधानसभा सीटों की काउंटिंग अपडेट की जानकारी यहां मिलेगी.
चित्रकूट जिले में पांचवें चरण में वोटिंग हुई थी. यहां वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. जिले की 2 विधानसभा में 62.88 फीसदी वोटिंग हुई थी. चित्रकूट विधानसभा सीट पर 64.32 प्रतिशत वोटिंग हुई. जबकि मानिकपुर में 61.20 प्रतिशत मतदान हुआ.
चित्रकूट जिले की किस विधानसभा सीट पर क्या है हाल :
चित्रकूट: यहां से बीजेपी के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जन अधिकार पार्टी के अविनाश चंद्र त्रिपाठी, आप से संतोषीलाल उर्फ पिंटू और बसपा से पूष्पेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में चित्रकूट विधानसभा सीट में कुल 12 लोगों ने उम्मीदवारी की थी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय कुल पड़े 2 लाख 21 हजार 230 वोटों में से 90 हजार 366 (41.52 प्रतिशत) वोट पाकर विजयी हुए थे.
मानिकपुर: यहां से अपना दल सोनेलाल के अविनाश चंद्र द्विवेदी, सपा से वीर सिंह पटेल, आप के अविनाश चंद्र त्रिपाठी, कांग्रेस से रंजना भारती लाल पाण्डेय और बसपा से बलवीर पाल चुनाव लड़ रहे हैं. मानिकपुर विधानसभा सीट से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आरके पटेल को उम्मीदवार बनाया. चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व विधायक आरके पटेल बीजेपी के टिकट पर मानिकपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने आरके पटेल को उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर संसद में पहुंच गए. आरके पटेल के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हुए. उपचुनाव में बीजेपी ने आनंद शुक्ल को उम्मीदवार बनाया और वे जीतने में सफल रहे.
बता दें, चित्रकूट ही वह स्थान है जहां पर अपने वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम ने भ्राता लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ लगभग साढ़े 11 वर्ष व्यतीत किए थे. चित्रकूट को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है और यह अपनी प्राकृतिक सुषमा के लिए काफी मशहूर था. 2011 की जनगणना के अनुसार चित्रकूट की कुल आबादी 9 लाख 91 हजार 730 थी जिनमें से पुरुषों की संख्या 5 लाख 27 हजार 721 और महिलाओं की संख्या 4 लाख 64 हजार 9 थी. इस विधानसभा के 87.03% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में और 12.79% लोग शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं. लिंग अनुपात के हिसाब से चित्रकूट विधानसभा में प्रति एक हजार पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या सिर्फ 879 है.
वहीं, चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा सीट का पठारी भाग डकैतों के पनपने, पुलिस से बचने और अपराध करने के बाद सीमावर्ती मध्य प्रदेश में चले जाने के लिए चर्चित रहा है. साढ़े सात लाख के इनामी दस्यु सरगना शिव कुमार उर्फ ददुआ, अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया जैसे दुर्दांत डकैत मानिकपुर के जंगलों में रहकर अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे. बदले हालात में ये इलाका अब डकैतों से मुक्त हो चुका है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







