
China Taiwan Dispute: चीन ने किया 'LIVE फायर' ड्रिल का ऐलान तो ताइवान ने भेज दी सेना, बढ़ी टेंशन
AajTak
चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. चीन की ओर से ताइवान के पास 'लाइव फायर' ड्रिल के ऐलान के बाद द्वीपीय देश ने बुधवार को अपनी सेना तैनात कर दी. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन के इन अभ्यासों को 'खतरनाक' करार देते हुए कड़ी निंदा की है.
चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. चीन की ओर से ताइवान के पास 'लाइव फायर' ड्रिल के ऐलान के बाद द्वीपीय देश ने बुधवार को अपनी सेना तैनात कर दी. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन के इन अभ्यासों को 'खतरनाक' करार देते हुए कड़ी निंदा की है.
चीन ने तैनात किए 32 फाइटर जेट
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन ने ताइवान के चारों ओर 32 सैन्य विमान तैनात किए हैं और द्वीप के दक्षिण में लगभग 40 समुद्री मील (74 किमी) की दूरी पर 'लाइव फायर' अभ्यास शुरू किया है. इस स्थिति को देखते हुए ताइवान ने अपनी नौसेना, वायु सेना और थल सेना को सतर्क रहने, निगरानी करने और उचित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए हैं.
लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को चीन अपना क्षेत्र मानता है जबकि ताइवान बीजिंग के ऐसे दावों को सख्ती से खारिज करता रहा है. उसका कहना है कि केवल ताइवान के लोग ही उसका भविष्य तय कर सकते हैं और बीजिंग को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए.
न्यू ईयर स्पीच में दी थी चेतावनी
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी नए साल की स्पीच में 2.3 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाली ताकतों को स्पष्ट चेतावनी दी थी. उन्होंने अपनी न्यू ईयर स्पीच में कहा था कि चीन के साथ ताइवान के विलय को कोई नहीं रोक सकता. ताइवान के अधिकारियों ने इसे द्वीप पर अपनी सैन्य उपस्थिति को सामान्य करने के चीन का प्रयास बताया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










