
China on Trump Tariff: क्या ट्रंप की 50% और टैरिफ वाली धमकी से चीन हटेगा पीछे? आ गया रिएक्शन, ट्रेड वॉर के नए फेज में जाने का खतरा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से साफ कह दिया है कि अगर वह आठ अप्रैल तक अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ को नहीं हटाता है तो उस पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इतना ही नहीं, चीन की ओर से प्रस्तावित किसी भी बैठक पर बातचीत भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी जाएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनियाभर में हलचल का दौर जारी है. ट्रंप ने दो अप्रैल की घोषणा में चीन समेत 180 देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाया. इस टैरिफ को लेकर ट्रंप ने चीन को दो टूक चेतावनी दी. अब इस चेतावनी पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है.
ट्रंप ने चीन से साफ कह दिया है कि अगर वह आठ अप्रैल तक अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ को नहीं हटाता है तो उस पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इतना ही नहीं, चीन की ओर से प्रस्तावित किसी भी बैठक पर बातचीत भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी जाएगी. अब इस मामले पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम अमेरिका के दबाव में किसी भी हाल में नहीं झुकेंगे.
चीन ने दो टूक संदेश दे दिया है कि व्यापार युद्ध का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. चीन ने सोमवार को अमेरिका पर संरक्षणवाद और टैरिफ के जरिए आर्थिक प्रभुत्व का आरोप लगाया।. चीन के विदेश मामलों के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों को दरकिनार कर अमेरिका को प्राथमिकता देना संरक्षणवाद और आर्थिक दादागिरी का उदाहरण है.
ट्रंप ने दो अप्रैल को चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था. मौजूदा टैरिफ लागू होने पर अमेरिका में चीनी के सभी आयातों पर टैरिफ दर 54 फीसदी से अधिक हो जाएगी. इसके जवाब में शुक्रवार को चीन ने सभी अमेरिकी आयातों पर 34 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था. इतना ही नहीं चीन ने दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर नियंत्रण और कुछ खास अमेरिकी कंपनियों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया था. अमेरिकी टैरिफ की ये नई दरें 9 अप्रैल से लागू हो जाएंगी.
बता दें कि व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दो अप्रैल को अमेरिका के लिए मुक्ति दिवस बताया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को इस लिबरेशन डे की लंबे समय से जरूरत थी. अब से दो अप्रैल को अमेरिकी इंडस्ट्री के पुनर्जन्म के तौर पर याद किया जाएगा. इसी दिन को हम अमेरिका को फिर से संपन्न राष्ट्र बनाने के तौर पर याद रखेंगे. हम अमेरिका को फिर से संपन्न बनाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









