
China में अजीब मौसम... एक तरफ रेतीला तूफान, दूसरी तरफ भयानक बर्फबारी, पारा 30 डिग्री सेल्सियस गिरा
AajTak
China में मौसम ने गजब का रंग बदला है. एक तरफ भयानक रेतीला तूफान आया. दूसरी तरफ भयानक बर्फबारी. हवा इतनी तेज थी कि लोग सड़कों पर गिर पड़ रहे थे. इस तूफान के वीडियो इतने भयावह है कि आप उन्हें देखकर डर सकते हैं.
चीन के मौसम विभाग ने रविवार यानी 18 फरवरी 2024 को तीन अलग-अलग अलर्ट जारी किए. तीनों एक के बाद एक करके. पहला तेजी से तापमान गिरने का. दूसरा भयानक बर्फबारी का और तीसरा रेतीले तूफान का. इस समय चीन में नए साल का त्योहार चल रहा है. लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए हैं. यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है.
चीन के नेशनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि भयानक सर्दी पड़ने वाली है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यह दूसरे स्तर का सबसे खतरनाक अलर्ट है. तापमान में भारी गिरावट हुई है. आगे भी होगी. कम से कम 8 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. खासतौर से उत्तर चीन, इनर मंगोलिया, उत्तर-पूर्वी चीन और कुछ हिस्सा मध्य भाग का. जैसे- हुबेई और हूनान प्रांत में भयानक बर्फबारी और कम तापमान की मार झेलनी पड़ेगी. यह भी पढ़ें: Vayushakti में टारगेट मिस कर गई R-73 मिसाइल, अब इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल... देखिए Video
इस सर्दी भरे मौसम में बुरी हालत तब हो गई जब रेतीला तूफान आया. तेज हवा के साथ चलने वाला रेतीला तूफान. हवा इतनी ज्यादा तेज थी कि लोग सड़कों पर गिर पड़ रहे थे. हवा उन्हें उठाकर दूर फेंक दे रही थी. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं. उत्तरपश्चिमी राज्य शिनजियांग में रेतीले तूफान ने आफत ला दी.
तापमान तेजी से गिरकर माइनस 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
इसका असर गांसू, क्विनघाई और शिजाग ऑटोनॉमर रीजन पर भी पड़ा. शिनजियांग में वैसे ही तापमान बेहद कम चल रहा है. अल्टे नाम के जगह पर तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. तापमान माइनस 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यह 21 जनवरी 1960 के बाद शिनजियांग का सबसे कम तापमान है. यह एक नया रिकॉर्ड है. यह भी पढ़ें: Chile Wildfires: जंगल की जिस आग ने मार डाले 132 लोग, वहां जलने से कैसे बचाए गए 70 घर?
हजारों पर्यटक फंसे, इमरजेंसी सर्विस ने होटलों में रुकवाया

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







