
ChatGPT ने लीक की यूजर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और चैट हिस्ट्री, कहीं आपके साथ तो नहीं हुआ ऐसा?
AajTak
ChatGPT Data Leak: पिछले कुछ महीनों से ChatGPT अपनी काबिलियत को लेकर चर्चा में था, लेकिन अब ये डेटा लीक को लेकर खबरों में है. दरअसल, ChatGPT में मौजूद एक बग की वजह से कई यूजर्स की चैट हिस्ट्री और पेमेंट डीटेल्स लीक हुई हैं. इसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है.
Open AI ने पिछले दिनों ChatGPT को कुछ देर के लिए बंद किया था. ChatGPT को बंद करने की वजह एक बग था, जिसकी वजह से यूजर्स की जानकारी लीक हो रही थी. अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है. कंपनी की मानें तो इस बग की वजह से कुछ लोगों को दूसरे यूजर्स की चैट हिस्ट्री नजर आ रही थी.
Open AI की मानें, तो हकीकत सिर्फ इतनी नहीं थी. शुक्रवार को कंपनी ने बताया कि कुछ यूजर्स को दूसरे यूजर्स की पेमेंट डिटेल्स नजर आ रही थी. हालांकि, इस बग को अब ठीक कर लिया गया है.
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि बग की वजह से कुछ यूजर्स को दूसरे यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स दिख रही थी. इसमें यूजर्स के क्रेडिट कार्ड के चार डिजिट भी नजर आए हैं. कंपनी की मानें तो, 'जांच में हमने पाया है कि इस बग की वजह से ChatGPT Plus के 1.2 परसेंट यूजर्स की पेमेंट डिटेल्स दूसरे यूजर्स को नजर आ रही थी, जो उन 9 घंटों के दौरान एक्टिव थे.'
'सोमवार को जब हमने ChatGPT को कुछ देर के लिए बंद किया. संभव है कि कुछ यूजर्स को दूसरे यूजर्स की डिटेल्स- फर्स्ट और लास्ट नेम, ईमेल ऐड्रेस, पेमेंट ऐड्रेस, क्रेडिट कार्ड के आखिरी 4 डिजिट और क्रेडिट कार्ड की एक्सपायरी डेट नजर आई हो. किसी क्रेडिट कार्ड का फुल नंबर लीक नहीं हुआ है.'
Open AI की मानें तो जिन यूजर्स का डेटा लीक हुआ है, उनकी संख्या बहुत कम है. कंपनी ने बताया कि इस डेटा को केवल ChatGPT Plus यूजर्स द्वारा एक निश्चित प्रॉसेस के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है.
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को डेटा लीक होने की जानकारी दे दी है. अगर आपके पास भी ChatGPT की ओर से डेटा लीक से जुड़ा कोई मेल आया तो आप उन यूजर्स में शामिल हो सकते हैं, जिनका डेटा लीक हुआ है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











