
Chanakya Niti In Hindi: अपने हाथों से करें ये तीन काम, होगा धनलाभ, मिलेगी कामयाबी
AajTak
चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ यानी 'चाणक्य नीति' में मनुष्य के इस दुविधा को दूर करने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं. वो 'चाणक्य नीति' के 9वें अध्याय में एक श्लोक के माध्यम से बताते हैं कि धनवान मनुष्य को ईश्वर की उपासना कैसे करनी चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में...
गरीब हो या अमीर, दोनों प्रकार के व्यक्ति धन प्राप्ति की कोशिश में लगे रहते हैं. लेकिन कई बार उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि ईश्वर उनसे क्या चाहता है. अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र के महान ज्ञाता माने गए चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ यानी 'चाणक्य नीति' में मनुष्य के इस दुविधा को दूर करने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं. वो 'चाणक्य नीति' के 9वें अध्याय में एक श्लोक के माध्यम से बताते हैं कि धनवान मनुष्य को ईश्वर की उपासना कैसे करनी चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में... स्वहस्तग्रथिता माला स्वहस्तघृष्टचन्दनम्। स्वहस्तलिखितमं स्तोत्रं शक्रस्यापि श्रियं हरेत्॥ चाणक्य कहते हैं कि अपने ही हाथ से गुंथी हुई माला, अपने हाथ से घिसा हुआ चंदन और अपने ही हाथ से लिखी हुई भगवान की स्तुति करने से मनुष्य इंद्र की धन-सम्पत्ति को भी अपने वश में कर सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












