
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के स्पिनर्स की साख दांव पर, जिसकी फिरकी घूमी, वो करेगा खेला...
AajTak
भारत-न्यूजीलैंड के बीच जब ग्रुप स्टेज में मुकाबला हुआ था, तब कीवियों पर भारतीय स्पिनर्स का कहर टूटा था. भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के 9 विकेट निकाले थे. वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके थे. जबकि कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को भी कामयाबी हासिल हुई थी.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होनी है. यह खिताबी मुकाबला आज (9 मार्च) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. वहीं कीवी टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका पर 50 रनों से जीत हासिल की थी.
दुबई की पिच पर स्पिनर्स करेंगे खेल!
चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में उसी पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. ऐसे में पिच के धीमे और सुस्त होने की उम्मीद है, जिससे स्पिनरों को निश्चित तौर पर मदद मिलेगी. कहने का मतलब यह है कि जो टीम इस मुकाबले में स्पिनर्स को बेहतरीन ढंग से टैकल करेगी, उसकी जीत आसान हो जाएगी.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच जब ग्रुप स्टेज में इसी मैदान पर मुकाबला हुआ था, तब कीवी टीम पर भारतीय स्पिनर्स का कहर टूटा था. भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के 10 में से 9 विकेट निकाले थे. वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके थे. जबकि कुलदीप यादव (2 विकेट), अक्षर पटेल (1 विकेट) और रवींद्र जडेजा (1 विकेट) को भी कामयाबी मिली थी. अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जरूर पूरी तैयारी के साथ फाइनल में उतरेंगे और उनकी कोशिश भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा खेल दिखाने की होगी.
हालांकि कीवी बल्लेबाजों के लिए भारतीय स्पिनर्स का सामना करना आसान नहीं रहेगा. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और चाइनामैन कुलदीप यादव ने विरोधी बल्लेबाजों को पूरे टूर्नामेंट में भ्रमित किया है. जबकि रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल इस भारतीय गेंदबाजी इकाई की धुरी हैं. अक्षर-जडेजा ने बल्लेबाजों को अपनी सटीकता और कंजूसी भरी बॉलिंग से काफी परेशान किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










