
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नारियल का इस्तेमाल बना देगा मालामाल! आएगा पैसा ही पैसा
AajTak
Chaitra Navratri 2023: पूजा में सबसे ज्यादा नारियल का प्रयोग किया जाता है. नारियल को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं नवरात्रि में सुख समृद्धि, तंत्र-मंत्र से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए नारियल का क्या खास उपाय करें.
Chaitra Navratri 2023: हिन्दू धर्म में वृक्षों के गुण और धर्म की अच्छे से पहचान करके ही इन्हें धर्म से जोड़ा गया है. उनमें से एक नारियल के पेड़ को भी इसी कारण धर्म से जोड़ा गया है. भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का बहुत महत्व है. नारियल को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है, इसलिए मंदिर में नारियल फोड़ने या चढ़ाने का रिवाज है.
नारियल का प्रयोग हर पूजा में संपन्नता के लिए किया जाता है. इसे लक्ष्मी जी का स्वरूप भी मानते हैं, इसलिए इसे 'श्रीफल' भी कहा जाता है. आइए जानते हैं ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से कि देवी पूजा में नारियल का धार्मिक महत्व क्या है और देवी पूजा के लिए कैसा होना चाहिए नारियल और नारियल से जुड़े खास उपाय.
देवी की पूजा में नारियल का विशेष प्रयोग होता है. नवरात्रि में नारियल का प्रयोग प्रतीकात्मक बलि के रूप में भी किया जाता है. नारियल का जल, गिरी, खोल तीनों ही पूजा में अलग तरीके से काम में लिए जाते हैं. पूजा वाले नारियल का रंग भूरा होना चाहिए. इसके अंदर गिरी और जल दोनों ही होने चाहिए. प्रयोग से पहले इसकी जटाओं को हटा लेना चाहिए. लेकिन कलश पर नारियल को जटाओं के साथ रखें.
नवरात्रि में नारियल का प्रयोग
नवरात्रि में एक नारियल ले लें. इसके चारों तरफ रक्षासूत्र बांध लें या तो इसको कलश के मुख पर रख दें या देवी के चरणों में अर्पित कर दें. नवरात्रि खत्म हो जाने पर नारियल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. नारियल के प्रसाद को ग्रहण करने से तमाम रोग और बीमारियां खत्म हो जाती हैं.
खराब दशा से बचने के लिए नारियल का उपाय

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












