
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में आज होगी मां कात्यायनी की पूजा, जानें पूजन विधि, उपाय और कथा
AajTak
Chaitra Navratri 2023: मां कात्यायनी का जन्म कात्यायन ऋषि के घर हुआ था. इसलिए इन्हें कात्यायनी कहा जाता है. इनकी चार भुजाओं मैं अस्त्र, शस्त्र और कमल का पुष्प है. इनका वाहन सिंह है. ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए इनकी पूजा की थी.
Chaitra Navratri 2023: नवदुर्गा के छठे स्वरूप में मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी का जन्म कात्यायन ऋषि के घर हुआ था. इसलिए इन्हें कात्यायनी कहा जाता है. इनकी चार भुजाओं मैं अस्त्र, शस्त्र और कमल का पुष्प है. इनका वाहन सिंह है. ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए इनकी पूजा की थी. विवाह संबंधी समस्याओं के लिए इनकी पूजा अचूक होती है. योग्य और मनचाहा पति इनकी कृपा से प्राप्त होता है. ज्योतिष शास्त्र में इनका संबंध बृहस्पति से बताया गया है.
इनकी पूजा से कौन सी मनोकामनाएं होंगी पूरी? कन्याओं के शीघ्र विवाह के लिए इनकी पूजा अद्भुत मानी जाती है. मनचाहे विवाह और प्रेम विवाह के लिए भी इनकी उपासना की जाती है. वैवाहिक जीवन के लिए भी इनकी पूजा फलदायी होती है. अगर कुंडली में विवाह के योग क्षीण हों तो भी विवाह हो जाता है.
मां कात्यायनी का भोग नवरात्रि के छठे दिन मां को शहद का भोग लगाएं. देवी को शहद का भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटें. इससे आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी.
मां कात्यायनी की पूजन विधि गोधूली वेला के समय पीले या लाल वस्त्र धारण करके इनकी पूजा करनी चाहिए. इनको पीले फूल और पीला नैवेद्य अर्पित करें. इन्हें शहद अर्पित करना विशेष शुभ होता है. मां को सुगंधित पुष्प अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे. साथ ही प्रेम संबंघी बाधाएं भी दूर होंगी. इसके बाद मां के समक्ष उनके मंत्रों का जाप करें.
शीघ्र विवाह के लिए उपाय गोधूलि वेला में पीले वस्त्र धारण करें. मां के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें. इसके बाद तीन गांठ हल्दी की भी चढ़ाएं. फिर मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करें. मंत्र होगा-
"कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।"

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











