
CBSE 12th Result: अशनूर कौर ने 12वीं में स्कोर किए 94 प्रतिशत, एक्ट्रेस हैं बेहद खुश
AajTak
बता दें कि करीब 65 हजार स्टूडेंट्स का रिजल्ट अभी आया नहीं है. इन सभी का रिजल्ट 5 अगस्त के करीब आएगा. अभी चेकिंग चल रही है. जिन स्टूडेंट्स का रिजल्ट आना अभी बाकी है उनके लिए अशनूर कौर ने अपना संदेश दिया है.
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट शुक्रवार दोपहर 2 बजे आए. टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर बेहतरीन नंबर से पास हुई हैं. अशनूर 94 प्रतिशत अंक लेकर आई हैं. इस बारे में बात करते हुए अशनूर कौर ने कहा कि वह बेहद खुश हैं. 10वीं क्लास में भी वह बेहतरीन नंबर से पास हुई थीं. अब 12वीं के अंक पाकर वह संतुष्ट महसूस कर रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












