
CBI ने जब्त की 23.94 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, ‘GainBitcoin’ घोटाले की जांच तेज
AajTak
CBI ने GainBitcoin घोटाले की जांच के तहत 23.94 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है. दो दिन चली इस कार्रवाई में 60 ठिकानों पर छापेमारी हुई, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और हार्डवेयर वॉलेट बरामद हुए. घोटाले का मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज (अब मृत) और उसके भाई अजय भारद्वाज थे. CBI मामले की गहराई से जांच कर रही है.
CBI ने GainBitcoin घोटाले की जांच के तहत देशभर में छापेमारी कर 23.94 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है. यह कार्रवाई 25 और 26 फरवरी को 60 स्थानों पर की गई, जिसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में छापे मारे गए. जांच एजेंसी ने कई हार्डवेयर क्रिप्टो वॉलेट, 121 दस्तावेज, 34 लैपटॉप और हार्ड डिस्क, 12 मोबाइल फोन और कई चैट और ईमेल डेटा जब्त किए हैं. सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि धोखाधड़ी और संभावित अंतरराष्ट्रीय लेन-देन का खुलासा हो सके.
कैसे हुआ यह घोटाला?
CBI के अनुसार, 2015 में लॉन्च हुआ यह घोटाला Variable Tech Pvt. Ltd नाम की कंपनी के जरिये चलाया गया था. इसका मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज (अब मृत) और उसका भाई अजय भारद्वाज था. लोगों को Bitcoin में हर महीने 10% रिटर्न देने का लालच दिया गया. निवेशकों को बाहरी एक्सचेंज से बिटकॉइन खरीदने और GainBitcoin के क्लाउड माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट में जमा करने को कहा गया.
यह घोटाला मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) के जरिए चलाया गया, जो पिरामिड स्कीम की तरह काम करता था. शुरू में निवेशकों को Bitcoin में भुगतान किया गया, जिससे यह वैध लगने लगा. लेकिन 2017 के बाद जब निवेश में गिरावट आई, तो कंपनी ने Bitcoin की जगह अपनी बनाई क्रिप्टोकरेंसी MCAP में भुगतान शुरू कर दिया, जिसकी कीमत बेहद कम थी.
सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच
घोटाले की व्यापकता को देखते हुए देशभर में कई FIR दर्ज हुईं, जिनमें जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल तक की पुलिस शामिल थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी, ताकि पूरे घोटाले का खुलासा किया जा सके और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन की भी जांच हो. CBI पूरी जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों की पहचान की जा सके और घोटाले में लूटी गई रकम को ट्रैक किया जा सके. इस घोटाले के जरिए कई करोड़ रुपये विदेशों में भेजे जाने की भी आशंका है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







