
CBI अफसर बन 7 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, DU में साइंटिस्ट की मां से यूं ठगे 4 लाख रुपए
AajTak
Cyber Fraud: साइबर क्राइम के मामले में देश में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. हाल ही में संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सामने आया है. यहां एक महिला से चार लाख ठग लिए गए.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद से देश भर में साइबर ठगी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को फोन करके 7 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया. फोन काटने पर उसके बेटे के हाथ-पैर काटने की धमकी देते रहे. यही नहीं साइबर ठगों ने महिला से चार लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा ली. पीड़ित महिला की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
साइबर ठगी के प्रति पुलिस लगातार लोगों से जागरूक रहने की अपील कर रही है. लेकिन साइबर ठग इतने शातिर हैं कि अपने मकसद में लगातार कामयाब हो रहे हैं और जब तक कोई उनकी इस कलाकारी को समझ पाता है, तब तक वो लाखों रुपए से हाथ धो बैठता है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आदर्श नगर की रहने वाली कुसुम कौशिक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनका बेटा शुभम कौशिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट है. बीते दिन उनको एक कॉल आई. कॉलर ने कहा कि उनका बेटा रेप केस में पकड़ा गया है.
कॉलर ने आगे कहा कि यदि वो उसे बचाना चाहती हैं तो जैसा कहा जा रहा है, वैसा करें, वरना उनके बेटे को जेल भेज दिया जाएगा. कुसुम को कॉलर की बात पर यकीन हो जाए, इसलिए उन्हें उनके बेटे की आवाज सुनाई गई. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद हूबहू उनके बेटे जैसी आवाज सुनाई गई. इसके बाद कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी कि यदि उन्होंने उनका फोन काटा तो वो उनके बेटे के हाथ पैर काट देंगे. करीब सात घंटे तक साइबर ठगों का ड्रामा चलता रहा.
इस दौरान साइबर ठगों ने कुसुम कौशिक को मजबूर करके 14 अलग-अलग खातों में उनसे चार लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. उस वक्त महिला के पास पैसे नहीं थे. ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों तक से पैसे मांग कर उन्हें दे दिए. हद तो उसे वक्त हो गई जब महिला का बेटा शाम को अपने काम से घर लौटा तब भी साइबर ठग है उससे पैसे की मांग कर रहे थे. शुभम के आने के बाद मां ने पूरी बात बताई, तो उन्होंने कहा कि उनके साथ तो ऐसा कुछ हुआ नहीं था.
इसके बाद मां-बेटे को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है. इसके बाद कुसुम और शुभम फरीदाबाद के साइबर थाने गए. वहां उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. थाना साइबर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति लगातार आगाह किया जा रहा है. साइबर ठगी होने के बाज इसकी सूचना तुरंत 1930 पर देनी चाहिए. यहीं से ऑनलाइन पूरी जानकारी संबंधित थाने में आ जाती है, जिससे कार्रवाही आसान हो जाती है.
यह भी पढ़ें: UP की लेडी सिंघम से फ्रॉड... DSP श्रेष्ठा ठाकुर की फर्जी IRS से हुई शादी, मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







