
Bypolls Results: रामपुर-आजमगढ़ में SP और संगरूर में AAP को झटका, जानें सीट बचाने में कौन रहा कामयाब
AajTak
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP का कब्जा बरकरार रहा. झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. वहीं आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट को YSRCP ने बचा लिया है और त्रिपुरा की चार में से तीन पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का कब्जा हो गया.
देश की तीन लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे रविवार को आए. इन परिणामों में सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लगा है. आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा को हार का सामना करना पड़ा, जबकि बीजेपी ने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को हार मिली है.
वहीं अगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की बात करें तो दिल्ली की हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा बरकरार रहा. झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. वहीं आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट को YSRCP ने बचा लिया है और त्रिपुरा की चार सीटों में से तीन सीट बीजेपी और एक पर कांग्रेस का कब्जा हो गया.
रामपुर में खिला बीजेपी का कमल
सपा के गढ़ रामपुर में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. यहां बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के असीम रजा को 42, 048 वोटों से हरा दिया. रामपुर सीट पर आजम खान ने 2019 में जीत दर्ज की थी, विधायक बनने के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था.
आजमगढ़ में बीजेपी के निरहुआ की जीत
आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया है. निरहुआ को 3,12,768 वोट मिले, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,0,4089 वोट मिले. गुड्डू जमाली को 2,66,210 वोट मिले. चौथे नंबर पर 4732 वोट नोटा के खाते में आए. 3 साल पहले 2019 के आम चुनाव में निरहुआ को अखिलेश यादव ने बुरी तरह हराया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







