
Bunty Aur Babli 2 का टीजर रिलीज, 12 साल बाद साथ दिखेंगे Saif Ali Khan-Rani Mukerji
AajTak
1.26 सेकंड के टीजर की शुरुआत रानी मुखर्जी और सैफ अली खान से होती है. दोनों अपने लुक को टचअप दे रहे हैं. रानी कहती हैं कि सैफू हम कितने सालों बाद साथ में काम कर रहे हैं. सैफ बताते हैं कि 12 साल बाद वे साथ आए हैं. रानी बताती हैं कि उन्होंने सैफ के साथ काम करना बेहद मिस किया.
साल 2021 की मचअवेटेड फिल्म बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज हो गया है. सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर मूवी में न्यूकमर्स सिद्धांत चतुर्वेदी, शारवरी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस मूवी में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी 12 सालों बाद साथ नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












