
BRS नेता के कविता का CBI को पत्र, कहा- दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए भेजा समन वापस लें
AajTak
दिल्ली के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों का सामना कर रहीं BRS नेता के कविता ने CBI से कहा है कि वो अपना समन वापस ले. के कविता को 26 फरवरी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. के कविता ने CBI को पत्र लिखकर कहा है कि वह कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को उपस्थित नहीं हो सकेंगी.
दिल्ली के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों का सामना कर रहीं BRS नेता के कविता ने CBI से कहा है कि वो अपना समन वापस ले. के कविता को 26 फरवरी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. के कविता ने CBI को पत्र लिखकर कहा है कि वह कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को उपस्थित नहीं हो सकेंगी. इसे लेकर उन्होंने एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने अत्यावश्यक सार्वजनिक व्यस्तताओं और सुप्रीम कोर्ट में लंबित एक याचिका का हवाला दिया है. यह दूसरी बार है जब के कविता पूछताछ के लिए समन में शामिल नहीं हो रही हैं. CBI ने उनसे आखिरी बार दिसंबर 2022 में पूछताछ की थी. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में बीआरस नेता के कविता को आरोपी बनाया है.
यह भी पढ़ें: बीआरएस नेता के कविता के लिए राहत, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- नहीं करेगी समन
CBI ने CRPC की धारा 41ए के तहत समन भेजा पिछले साल मार्च में उन्होंने ED द्वारा पूछताछ से राहत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर रोक लगा दी और उन्हें किसी फैसले तक पहुंचने तक पूछताछ से छूट दे दी. CBI ने अब CRPC की धारा 41ए के तहत समन भेजा है, जिसका उल्लंघन करने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.
कविता ने अपने पत्र में लिखा कि इस धारा के तहत समन क्यों भेजे गए, इसका कोई तर्क, कारण या पृष्ठभूमि नहीं है. उन्होंने लिखा कि धारा 41ए CRPC के तहत मौजूदा नोटिस धारा 160 CRPC के तहत पहले के नोटिस के बिल्कुल विपरीत है, जो मुझे 02.12.2022 को जारी किया गया था और जिसका अनुपालन पहले ही हो चुका है.
पत्र के माध्यम से कविता ने कहा कि चूंकि किसी भी आरोप में मेरी कोई भूमिका नहीं है, इसलिए CBI को अब इस मामले में मेरी कोई जरूरत नहीं है और यह मामला पूरी तरह से अदालत के समक्ष विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मुझसे कोई सवाल जवाब-करना हो तो मैं किसी भी वर्चुअल मोड के माध्यम से उपस्थित होने के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगी.
क्या है आरोप के कविता पर आरोप है कि वो उस साउथ ग्रुप का हिस्सा थीं जिसने आम आदमी पार्टी सरकार के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ घोटाले की साजिश रची थी. उन पर आरोप है कि उन्होंने इस घोटाले के जरिए बेनामी संपत्ति इंडोस्प्रिट्स में निवेश किया था. ED का दावा है कि साउथ ग्रुप को के कविता ही नियंत्रित करती थीं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







