
Brahmastra की एडवांस बुकिंग ने 'भूल भुलैया 2' को छोड़ा पीछे, रणबीर-आलिया की फिल्म तोड़ेगी ये रिकॉर्ड!
AajTak
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. 2 सितंबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और जिस स्पीड से इसके टिकट बिक रहे हैं, उस हिसाब से फिल्म शुरुआत से ही कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है. आपको बताते हैं क्या हैं ये रिकॉर्ड.
डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जब 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) पहली बार अनाउंस की थी, तभी से जनता इस नई तरह की फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थी. इंडिया की माइथोलॉजी से जुड़ी एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म होने के नाते, लोग बेसब्री से जानना चाहते थे कि आखिर अयान ऐसा क्या अनोखा लेकर आ रहे हैं. ऊपर से पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने की एक्साइटमेंट भी लोगों में थी.
'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का मुंह खुला रह गया. पुराणों में जिन दिव्य अस्त्रों का जिक्र है, उनकी कहानी को एक फिक्शन में पिरोकर अयान ने जिस तरह का जोरदार यूनिवर्स तैयार किया है, उसकी झलक ने ही जनता का मूड फिल्म देखने के लिए तैयार कर दिया है.
5 सितम्बर को रिलीज होने जा रही ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया पर अगस्त से ही बॉयकॉट कैम्पेन भी चलता रहा. लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद ये साफ दिखने लगा है कि जिसे फिल्म देखनी है, उसे तो देखनी ही है! 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग (Brahmastra Advance Booking) का ट्रेंड बता रहा है कि ये फिल्म उस सूखे का तोड़ हो सकती है जो बॉलीवुड ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर देखा है.
शुक्रवार को सिर्फ IMAX 3D फॉर्मेट से 'ब्रह्मास्त्र' की बुकिंग शुरू हुई और शनिवार सुबह से धीरे-धीरे नॉर्मल 3D शो बुकिंग के लिए खुले. मंगलवार सुबह तक 'ब्रह्मास्त्र' के, ओपनिंग डे के डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इस बुकिंग से फिल्म ने एडवांस में ही 5.46 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
अगर इसमें ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ लिया जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' एडवांस बुकिंग से 7.67 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इस शानदार ट्रेंड के हिसाब से 'ब्रह्मास्त्र' एडवांस बुकिंग और ओपनिंग कलेक्शन से कुछ बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.
टूटा 'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड पहले दिन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट बेच चुकी 'ब्रह्मास्त्र', इस साल बॉलीवुड के लिए एडवांस बुकिंग से सबसे बड़ी कमाई जुटा चुकी है. 2022 में अभी तक 'भूल भुलैया 2' ने एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था. कार्तिक आर्यन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 6.55 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट जोड़कर) कमाए थे. 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही 'ब्रह्मास्त्र' ने 6 तारीख की सुबह तक ही 7.67 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. और अब रणबीर-आलिया की फिल्म 2022 में एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












