
Brahma Mishra की मौत से सदमे में मिर्जापुर की 'गोलू', लिखा- अलविदा लाजवाब
AajTak
29 नवबंर को ब्रह्मा को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. डॉक्टर के पास चेकअप कराने पर उन्हें गैस की दवा देकर घर पर रेस्ट करने की सलाह दी गई. इसके बाद ब्रह्मा मिश्रा घर पर मृत पाए गए. 2 दिसबंर को पुलिस को ब्रह्मा मिश्रा की सेमी डिकम्पोजड बॉडी उनके मुंबई के वर्सोवा स्थित फ्लैट में मिली.
वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्मा मिश्रा नहीं रहे. 36 की उम्र में ब्रह्मा मिश्रा का यूं अचानक चले जाना हर किसी को खल रहा है. उनके सबसे करीबी दिव्येंदु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ललित की तस्वीर के साथ ये दुखद खबर सबके साथ शेयर की है. ब्रह्मा मिश्रा की मौत की खबर ने उनके फैंस से लेकर दोस्तों तक को स्तब्ध कर दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












