
BPSC पेपर लीक में खुलासा: गिरोह के पास पहले ही पहुंच गया था पेपर, इतनी थी कीमत
AajTak
बिहार में बीपीएसपी पेपर लीक कांड में नया खुलासा हुआ है. बीपीएसपी प्रारंम्भिक परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से 46 मिनट पहले यानी 11 बजकर 14 मिनट पर प्रश्न पत्र पहुंच चुका था.
बिहार में बीपीएसपी पेपर लीक कांड ऐसा कलंक बन गया है, जो अब बिहार के माथे से कभी नहीं हटेगा. जब भी बिहार लोक सेवा आयोग की बात होगी, इस पेपर लीक कांड की बात जरूर होगी. क्योंकि इस कांड में पैरवी, पहुंच के साथ बीपीएसपी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तीसरे की एंट्री भी साफ तौर पर सामने आई है, लेकिन आईओयू की टीम को जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य हाथ लगे हैं, जिसने पूरे कांड की तस्वीर को क्लियर कर दिया है. आठ मई को 67वीं बीपीएसपी प्रारंम्भिक परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब इस मामले में पकड़े गए शातिरों से पता चला है कि उनके पास परीक्षा शुरू होने से 46 मिनट पहले यानी 11 बजकर 14 मिनट पर प्रश्न पत्र पहुंच चुका था. गिरोह ने छात्रों को पेपर भेजा तो आठ से दस लाख रुपये मिले.
मोबाइल से मिली चौंकाने वाली जानकारी आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने जब इस कांड के तह तक जाने की कोशिश की और पेपर लीक कांड के गिरोह के मोबाइल को खंगाला तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. इस में पता चला कि गिरोह के सदस्यों के पास एक साथ ही प्रश्न पत्र मोबाइल में मिला वो भी एक ही समय पर. जांच में ये भी पता चला कि अभियुक्तों के मोबाइल में सी सेट का वायरल प्रश्न पत्र कई छात्रों के व्हाट्सएप पर भेजा गया. जिसके बदले गिरोह को आठ से दस लाख रुपये मिले.
कैसे और कहां से आया, जांच जारी हालांकि वायरल प्रश्न पत्र गिरोह के सदस्यों के पास कैसे और कहां से आया. इस बात का उत्तर जांच टीम तलाश रही है. जांच टीम के लिए सोर्स को तलाशना एक चुनौती अभी भी बनी हुई है. आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों की माने तो इस मामले में कई लोगों पर संदेह है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. जांच दल जल्द ही इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करेगा. जांच टीम के सदस्यों की मानें तो लोहानीपुर के काशीनाथ लेन के जिस मकान में कंट्रोल रूम का पर्दाफाश हुआ है, वही वायरल प्रश्न पत्र को स्कॉलर के माध्यम से सॉल्व कराया गया था.
कमरे में बैठकर प्रश्न पत्र सॉल्व हो रहे थे जांच टीम के मुताबिक लोहानीपुर के कमरे में बैठकर प्रश्न पत्र को सॉल्व कर रहे थे. ताकि परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षार्थियों तक पहुंचा दिया जाए. जांच टीम गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर स्कॉलर छात्रों की गिरफ्तारी में जुट गई है. इस पूरे मामले में बीपीएससी के कर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है. जांच टीम उनके डाटा के माध्यम से उनकी भूमिका का पता लगा रही है. कर्मचारियों का डाटा जांच अधिकारियों ने दो दिन पहले ही जमा कर लिया था.
बीपीएससी के अफसरों और कर्मियों से भी पूछताछ बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने के काफी पहले प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण बीपीएससी पर सवाल खड़ा होना लाजमी है. आर्थिक अपराध इकाई की जांच टीम बीपीएससी के अफसरों और कर्मियों से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है. जांच टीम की मानें तो बीपीएससी भी अपने स्तर से इसकी जांच करवा रहा है. उसने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी है. कई कर्मियों के मोबाइल की जांच की गई है और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से जांच की जा रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







