
Boys Will Be Boys... ट्रंप के टैरिफ पर मस्क और नैवारो में ठनी, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने दिया मजेदार जवाब
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार पीटर नैवारो को एलॉन मस्क सार्वजनिक तौर पर मूर्ख बोल चुके हैं और उनकी डिग्री पर सवाल उठा चुके हैं. दोनों के बीच यूरोप पर लगाए गए टैरिफ को लेकर मतभेद हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से सिर्फ दुनियाभर में ही कोहराम नहीं मचा है बल्कि खुद ट्रंप की टीम में घमासान मचा हुआ है. टैरिफ को लेकर ट्रंप के दो कद्दावर सहयोगी एलॉन मस्क और पीटर नैवारो की बहस चर्चा में है. इसे लेकर अब व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है.
ट्रंप के आर्थिक सलाहकार पीटर नैवारो को सार्वजनिक तौर पर मूर्ख बोलने के बाद जब व्हाइट हाउस की प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस दो मर्दों के बीच की बात बताया.
मस्क और नैवारो की इस बहस के असर के बारे में जब व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लैविट से पूछा गया तो उन्होंन कहा कि ये दो शख्स हैं जिनके ट्रेड और टैरिफ को लेकर बिल्कुल अलग विचार हैं. लड़के तो लड़के होते हैं, उन्हें करने दीजिए वो जो करना चाहते हैं. आप लोगों को आभारी होना चाहिए कि हमारी सरकार इतिहास की अब तक की सबसे पारदर्शी सरकार है.
लैविट ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप बेहद पारदर्शी तरीके से काम करते हैं. वह सभी की सुनते हैं. उनकी सरकार में अलग-अलग मुद्दों पर लोगों की अलग-अलग राय होती है, जिन्हें सुनने के बाद राष्ट्रपति विचार करते हैं और राष्ट्रहित में सबसे बेहतर फैसला लेते हैं.
मस्क और नैवारो क्यों भिड़े?
टैरिफ का खाका तैयार करने में ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नैवारो (Peter Navarro) की बड़ी भूमिका रही है. राष्ट्रपति ट्रंप के दो भरोसेमंद सहयोगियों DOGE के सर्वेसर्वा एलॉन मस्क और पीटर नैवारो के बीच अनबन चल रही है. दोनों कई बार टैरिफ को लेकर सार्वजनिक तौर पर बहस भी कर चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









