
Bomb-Bomb-Bomb Iran... डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान पर हमले का वीडियो रिलीज़, US खुफिया रिपोर्ट ने न्यूक्लियर प्लांट की तबाही के दावे को नकारा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के तीन परमाणु स्थलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है, साथ ही एक वीडियो शेयर किया जिसमें बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स को हमला करते हुए दिख रहा है. हालांकि, अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, एयर स्ट्राइक से ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई, केवल कुछ महीनों के लिए धीमी हुई है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि ईरान पर किए गए हमले में उसके तीन परमाणु स्थलों को पुरी तरह सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है. पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बताया है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर सटीक चौदह 30,000 पाउंड (13,607 किलोग्राम) के वजन के बम गिराए, जिसकी कीमत 420,000 पाउंड (4 करोड़ 91 लाख रुपये) रही. हालांकि, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ट्रंप के दावे से विपरित रिपोर्ट पेश की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान की परमाणु क्षमता पुरी तरह से नष्ट नहीं हुई है, केवल कुछ महीनों के लिए धीमी हुई है.
डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया वीडियो
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है. 57 के वीडियो में अमेरिका के बी2 स्टील्थ बॉम्बर्स को दिखाया गया है कि कैसे उसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है.
नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल होने के पहले ट्रंप ने ईरान-इजरायल के द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के लिए नाराजगी जाहिर की है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीजफायर के उल्लंघन को लेकर वह खासतौर से इजरायल से निराश हैं.
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में क्या किया गया दावा?
प्रारंभिक अमेरिकी खुफिया आकलन के अनुसार, यूएस द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक्स में ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ, केवल उसकी क्षमता कुछ महीने पीछे चली गई है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








