Bollywood Celebs Diwali Celebration: बॉलीवुड कपल्स की धमाकेदार दिवाली, छाया एक्ट्रेसेज का ट्रेडिशनल लुक
AajTak
कई कपल्स ने साथ में दिवाली मनाई. दिवाली की रौनक के बीच सेलेब्स के ट्रेडिशनल लुक्स ने माहौल में चार चांद लगाए. जानते हैं कैसी रही सेलेब्स की दिवाली और उनके दिवाली लुक के बारे में.
बॉलीवुड में साल 2021 की दिवाली धूमधाम से सेलिब्रेट की गई. अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पूजा हो या इंडिया में करीना कपूर का दिवाली सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर इस फेस्टिवल का जश्न मनाते सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कई कपल्स ने साथ में दिवाली मनाई. दिवाली की रौनक के बीच सेलेब्स के ट्रेडिशनल लुक्स ने माहौल में चार चांद लगाए. जानते हैं कैसी रही सेलेब्स की दिवाली और उनके दिवाली लुक के बारे में.
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में दिवाली मनाई. प्रियंका ने पति निक जोनस और परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की. प्रियंका ने इंस्टा पर दिवाली पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. पिंक कलर की साड़ी में प्रियंका गॉर्जियस लग रही हैं. वहीं व्हाइट कुर्ते में निक हैंडसम दिखे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












