
BMC चुनाव से पहले मलाड और कुर्ला में बढ़ गए 50% से ज्यादा मतदाता, साउथ मुंबई में वोटर ग्राफ डाउन
AajTak
मुंबई में BMC चुनाव की तैयारी है. इस बीच ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नई तस्वीर उभरकर सामने आई है. कहीं वोटरों की बंपर बढ़त दर्ज हुई है तो कहीं भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इसके पीछे बड़े स्तर पर शहरी पलायन का खेल सामने आया है.
मुंबई में BMC चुनाव से पहले जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. शहरभर के 227 वार्डों में वोटरों की संख्या में कुल 12.67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह बढ़त सभी इलाकों में बराबर नहीं है. पश्चिमी और मध्य उपनगरों में जहां वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ी है, वहीं साउथ मुंबई के कई पुराने इलाकों में मतदाताओं की संख्या घट गई है.
ड्राफ्ट मतदाता सूची ने शहर की चुनावी तस्वीर में बड़े बदलावों को उजागर किया है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2017 के बाद से पूरे मुंबई में वोटरों की संख्या में कुल 12.67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि यह बदलाव असमान रहा और लगभग सभी 227 वार्डों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिला.
मलाड और कुर्ला में बढ़ गए वोटर्स
सबसे बड़ा उछाल पश्चिमी उपनगरों के मलाड–मालवणी इलाके और मध्य मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में देखने को मिला. पी नॉर्थ बेल्ट के वार्ड नंबर 48, 33, 163 और 157 में वोटरों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है. इन इलाकों में मुख्य रूप से वर्किंग क्लास और अल्पसंख्यक समुदायों की आबादी रहती है, जिसके चलते आंकड़ों पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है. कुल मिलाकर वोटर बढ़ोतरी के टॉप-5 वार्डों में से तीन अकेले पी नॉर्थ ज़ोन से हैं.
24 वार्डों में वोटर्स की संख्या घटी
दूसरी ओर, मुंबई की आइलैंड सिटी यानी दक्षिण मुंबई के पुराने वार्डों में वोटों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. कुल 24 वार्ड ऐसे हैं जहां वोटरों की संख्या घटी है, जिनमें से 10 उपनगरों में भी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गिरावट आइलैंड सिटी के वार्डों में दर्ज हुई है. सी वार्ड के इलाके- जैसे कलबादेवी और चीरा बाजार से बड़ी संख्या में लोग बाहर शिफ्ट हुए, क्योंकि कई पुराने मकानों का रिडेवलपमेंट हुआ और लोगों को शहर के बाहर नए मकान मिले हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







