
Bloodbath In Stock Market: ट्रंप के टैरिफ के ये 4 खतरे... ऐसे ही चीन-जापान से भारत तक शेयर बाजार भरभराकर नहीं गिर रहे
AajTak
Stock Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान का असर थमता नजर नहीं आ रहा है और भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार क्रैश हो रहे हैं. सोमवार को जहां एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा, तो सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही बिखर गए.
भारतीय शेयर बाजार (India Stock Market) के लिए सप्ताह का पहला कारोबार दिन सोमवार 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ. बीएसई सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो निफ्टी ने भी 1000 अंकों का गोता लगा दिया. इस बीच एशियाई शेयर बाजारों में भी कोहराम मचा नजर आया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद से ही दुनियाभर के शेयर मार्केट संभल नहीं पा रहे हैं. आइए जानते हैं मार्केट क्रैश होने के पीछे के बड़े कारणों के बारे में विस्तार से...
एशिया से भारत तक मचा कोहराम सोमवार को एशियाई बाजारों में कोहराम मचा और सभी मार्केट भरभराकर टूटे. हांगकांग का हैंगसैंग 9.24%, जापान का निक्केई 8.50% फिसल गया. तो दूसरी ओर सिंगापुर के बाजार में 7%, चीन के मार्केट में 5.5%, मलेशियाई बाजार में 4.2% की गिरावट आई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार 4.1% और न्यूजीलैंड शेयर मार्केट 3.6% फिसल गया. भारत की अगर बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 3900 अंक फिसला, तो निफ्टी में भी 1000 अंक की गिरावट आ गई. इस बीच बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.
तगड़ी गिरावट के ये चार बड़े कारण अब बात करते हैं शेयर बाजार में सोमवार को मचे कोहराम के पीछे के कारणों के बारे में, तो बता दें कि इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ ही नजर आ रहा है. इस बीच China-US के बीच टैरिफ के बाद नए दौर की तीखी नोकझोंक ने अमेरिकी मंदी की आशंकाओं को और भी बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है.
पहला कारण- ट्रंप के टैरिफ पर तीखे बयान Donald Trump के टैरिफ के ऐलान के बाद से ही दुनिया भर में लगभग हर प्रमुख बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने अपनी टैरिफ नीतियों से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने रेसिप्रोकल टैरिफ को एक 'दवा' करार दिया है. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि कुछ भी खराब हो, लेकिन कभी-कभी आपको कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे वैश्विक शेयर बाजारों में होने वाले नुकसान को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं.
दूसरा कारण- मंदी का बढ़ता जोखिम Trump ने दुनिया के 180 से ज्यादा देशों पर लगाए गए टैरिफ पर अपना कड़ा रुख बनाए रखा है. इसके चलते शेयर बाजारों में घबराहट बढ़ गई है. ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने कहा कि US में मंदी के बढ़ते खतरे का असर दुनियाभर में दिख सकता है. भारत को लेकर ब्रोकरेज की राय है कि अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ के प्रति उदासीन प्रतिक्रिया के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार में FY26 की पहली तिमाही में और गिरावट आ सकती है.
तीसरा कारण- महंगाई का खतरा एक्सपर्ट्स का मानना है कि Trump Tariff से महंगाई तेजी से बढ़ेगी, कॉर्पोरेट बेनेफिट्स घटेंगे और इससे कंज्यूमर सेंटिमेंट पर असर दिखेगा, जो सीधे तौर पर इकोनॉमिक ग्रोथ पर अपना प्रभाव दिखाएगा. दरअसल, टैरिफ लगाए जाने और चीन द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के पलटवार से इस बात की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं कि बड़ा ट्रेड वॉरर ग्लोबल इकोनॉमी को गंभीर झटका लगेगा. रॉयटर्स की मानें तो जेपी मॉर्गन ने अमेरिका और वैश्विक मंदी की संभावना को 40 फीसदी के पूर्वानुमान से बढ़ाकर अब 60 फीसदी कर दिया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







