
BLA Terror: पाकिस्तान में ताबड़तोड़ हमले... आखिर PaK आर्मी से पंगा ले रहे बलोच आर्मी की ताकत कितनी है?
AajTak
बलूच लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान की आजादी चाहता है. बलूचिस्तान पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिम में है, इसकी उत्तरी सीमा अफगानिस्तान से सटी है और पश्चिमी हिस्सा ईरान की सीमा से सटा हुआ है. बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का दोहन कर कब्जे जमाए हुई है.
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में एक्टिव सबसे मजबूत विद्रोही समूह है. क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने से लेकर हाल ही में कई हाई प्रोफाइल लोगों पर हमले के बाद से बीएलए लगातार अपना खौफ बढ़ा रहा है. ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि बीएलए की मिलिट्री पावर असल में क्या है?
बलूच लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान की आजादी चाहता है. बलूचिस्तान पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिम में है, इसकी उत्तरी सीमा अफगानिस्तान से सटी है और पश्चिमी हिस्सा ईरान की सीमा से सटा हुआ है. बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का दोहन कर कब्जे जमाए हुई है.
बलूच लिबरेशन आर्मी का गठन 1970 के दशक में हुआ था. लेकिन बीच में यह संगठन कुछ समय के लिए निष्क्रिय किया औऱ 2000 में एक बार खुद को दोबारा खड़ा किया. बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे, लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था.
कितनी है BLA की ताकत?
एक अनुमान के मुताबिक, बीएलए की मौजूदा सैन्य ताकत 6000 लड़ाकों की बताई जाती है. मजीद ब्रिगेड इसका एक खास आत्मघाती दस्ता है, जिसमें 100 से ज्यादा सुसाइड अटैकर हैं. इनमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी है. बीएलए गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाता है. यह पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले करता है. खासतौर पर BLA, चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के खिलाफ है. इसके तहत चीन ने बलूचिस्तान में भारी निवेश किया है.
बीएलए ने 2022 में अपने सैन्य और नौसैनिक अड्डे बनाए. संगठन ने महिला आत्मघाती हमलावरों की नियुक्तियां भी करनी शुरू की. हाल के हफ्तों में बीएलए का एक धड़ा बीएलए (आजाद) काफी एक्टिव हो गया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








