
BJP-NCP में कब-कब हुई 'सीक्रेट मीटिंग'? अजित ने खोले चाचा शरद पवार के 'राज'
AajTak
मुंबई के एमईटी कॉलेज में हुई अजित पवार गुट की बैठक में अजित ने अपने चाचा शरद पवार पर पूरी भड़ास निकाली. उन्होंने शरद पवार को उम्र का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ने तक की नसीहत दे डाली. साथ ही बीजेपी के नेताओं के साथ एनसीपी की सीक्रेट मीटिंग को लेकर भी कई राज खोले.
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर दावे को लेकर सियासी उठापटक जारी है. एनसीपी पर अपना-अपना दावा ठोक रहे शरद पवार और अजित पवार ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया. शक्ति प्रदर्शन में अजित पवार के समर्थन में 31 विधायक और चार एमएलसी पहुंचे. इस बीच अजित पवार गुट ने चुनाव आयोग के सामने बड़ा दावा किया है. इसमें शरद पवार की जगह अजित पवार को NCP का अध्यक्ष बनाने का दावा किया गया है.
इससे पहले मुंबई के एमईटी कॉलेज में हुई अजित पवार गुट की बैठक में अजित ने अपने चाचा शरद पवार पर पूरी भड़ास निकाली. उन्होंने शरद पवार को उम्र का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ने तक की नसीहत दे डाली. साथ ही बीजेपी के नेताओं के साथ एनसीपी की सीक्रेट मीटिंग को लेकर भी कई राज खोले.
शरद पवार के 'राज' खोले
अजित पवार ने कहा कि 2014 में जब चुनावी नतीजे आए. तो प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की कुछ बात हुई और पार्टी ने जाहिर किया कि हम बीजेपी का बाहर से समर्थन करेंगे. हमें बोला गया था कि वानखेड़े ग्राउंड जाओ और शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करो. हमें वहां मोदीजी मिले. उन्होंने मुझसे पूछा कि कैसे हो? साहब कैसे हैं? फिर देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनी. अगर सरकार में नहीं जाना था तो हमें शपथ ग्रहण समारोह में क्यों भेजा गया?
अजित ने कहा कि 2017 में कुछ अलग करने का प्रयोग हुआ था. हमें फिर से बोला कि चर्चा करो. हमारी पार्टी की ओर से मैं, जयंत पाटिल और कुछ नेताओं ने फडणवीस, मुनगंटीवार से चर्चा की थी. किसे क्या विभाग या महामंडल मिलेगा, यह सब तय हुआ. फिर हमारे वरिष्ठों ने सुनील तटकरे को दिल्ली बुलाया. दिल्ली में बीजेपी ने बोला कि हम 25 साल से शिवसेना के साथ हैं. हम बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना की सरकार बनाएंगे. हमारे वरिष्ठ लोगों को यह पसंद नहीं था. उनका कहना था कि शिवसेना जातिवादी है और वहां पर इसे रोक दिया गया.
2019 में हमें बोला गया था कि बीजेपी के साथ चर्चा करो. एक बड़े उद्योगपति के घर पर चर्चा हुई थी. हमारे वरिष्ठ वहां मौजूद थे. दूसरे वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी वहां थे. वहां पर फिर सभी चीजें तय हो गईं. फिर हमें बोला गया कि हमें शिवसेना के साथ जाना है. 2017 में शिवसेना जातिवादी थी लेकिन 2019 में हम उनके साथ कैसे चले गए?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







