
BJP सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग टीम जा रही है संदेशखाली, 17 लोगों की गिरफ्तारी से TMC के दावे पर उठे सवाल
AajTak
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर गठित एक 6 सदस्यों की फैक्ट फाइंडिंग की टीम आज संदेशखाली जाएगी और पीड़ितों से मुलाकात करेगी.
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीडन का मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ता जा रहा है. आज बीजेपी की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम संदेशखाली जा रही है. इसमें 6 सांसद शामिल हैं, जिसमें दो केंद्रीय मंत्री और चार सांसद शामिल हैं. टीम की अगुवाई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कर रही हैं जबकि इसमें केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सांसद सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदगार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल हैं. ये शिष्टमंडल वहां पर पीड़ित लोगों से बातचीत करेगा.
बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके गुंडों ने संदेशखाली की महिलाओं पर जुल्म किए और ममता सरकार का गुंडों को समर्थन है. ईडी टीम पर हमले का आरोपी शाहजहां शेख अभी तक फरार है. इस मामले में टीएमसी बीजेपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रही जबकि बीजेपी ममता पर पलटवार कर रही है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, की गई ये मांगे
17 लोग गिरफ्तार, टीएमसी के दावे पर सवाल
एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी राज्यपाल की रिपोर्ट को खारिज करते हुए आधारहीन और फर्जी बता रही हैं और कह रही है संदेशखाली में कुछ नहीं हुआ, तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले में 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कुछ हुआ ही नहीं है तो फिर 17 लोग गिरफ्तार कैसे हो गए?
बीजेपी हुई ममता सरकार पर हमलावर

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






