BJP नेता जितेंद्र तिवारी दिल्ली में गिरफ्तार, बंगाल पुलिस की कार्रवाई
AajTak
आसनसोल के पूर्व मेयर बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है. बंगाल पुलिस उनकी तलाश में बीते 10 दिन से दिल्ली में छापेमारी कर रही थी. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व वाली टीम ने जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया. उन्हें कोलकाता ले जाया गया है.
बीजेपी नेता और आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्हें नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है. जितेंद्र तिवारी फ्लाइट से नई दिल्ली से कोलकाता एयरपोर्ट लाया जा रहा है. जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर की बनाई गई एक टीम बीते 10 दिन से दिल्ली में मौजूद थी और सर्च ऑपरेशन चला रही थी. कई बार छापेमारी करने के बाद दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर की टीम ने जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया. उन पर आसनसोल के नॉर्थ थाने में मामला दर्ज है.
यह है मामला
आसनसोल में 14 दिसंबर 2022 को कंबल बांटने के कार्यक्रम के दौरान तीसरी कक्षा के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने कराया था. इसमें बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि थे.
कार्यक्रम के आयोजकों में स्थानीय भाजपा पार्षद और नगरपालिका प्रतिपक्ष जितेंद्र की पत्नी चैताली भी मौजूद थीं. घटना उस वक्त हुई थी जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए थे. घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. .
मामले में दर्ज की गई एफआईआर में जितेंद्र, उनकी पत्नी चैताली तिवारी का नाम था. दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. घटना में मृतकों की पहचान आसनसोल के कल्ला निवासी चांदमणि देवी, झाली बाउरी और रामकृष्णडांगा की 12 वर्षीय प्रीति सिंह के रूप में हुई थी. उस घटना में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.
इस घटना के बाद से ही पुलिस को जितेंद्र की तलाश थी. उसके घर पर भी छापेमारी की गई थी, जितेंद्र की पत्नी चेताली का कहना था कि राजनीतिक द्वेष की चलते उन्हें फंसाया गया है. मामले में चैताली को कलकत्ता हाई कोर्ट से सुरक्षा भी मिल गई थी. मगर, कोर्ट ने कहा था कि रौंदने से हुई मौत के मामले में जांच नहीं रोकी जा सकती है. चैताली को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.