
'BJP छोड़कर MVA से लड़िए चुनाव...', उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को दिया खुला ऑफर
AajTak
उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खुला ऑफर दे दिया है. उन्होंने कहा है कि, BJP छोड़ दो, MVA से चुनाव लड़ो. दिल्ली के सामने मत झुको. उनके इस ऑफर पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस ऑफर पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि, नितिन गडकरी हमारे बड़े नेता हैं. उद्धव की पार्टी सिर्फ बैंड बाजा वाली है.
महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है. उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खुला ऑफर दे दिया है. उन्होंने उनसे बीजेपी छोड़कर MVA में आने और चुनाव लड़ने के लिए न्योता दिया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि, 'दिल्ली के सामने मत झुकिए. उनके इस ऑफर पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस ऑफर पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि, नितिन गडकरी हमारे बड़े नेता हैं. उद्धव की पार्टी सिर्फ बैंड बाजा वाली है.
क्या बोले शिवसेना चीफ (UBT)? शिवसेना चीफ, उद्धव ठाकरे (UBT) ने शुक्रवार को कहा कि, 'बीजेपी की लिस्ट सामने आ गई है. अनेक नाम सामने हैं. जिन कृपाशंकर सिंह पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था उनका नाम भी पीएम मोदी के साथ लिस्ट में है, लेकिन नितिन गडकरी जिन्होंने इतने सालों तक महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए आधार तैयार करने का काम किया. उनका नाम वहां नहीं है. ठाकरे ने कहा कि, 'गडकरी जी बीजेपी छोड़ दीजिए. हम आपको MVA से चुनाव जीतवाकर लाएंगे. गडकरी जी उनको दिखाओ कि महाराष्ट्र क्या है. महाराष्ट्र कभी दिल्ली के आगे नहीं झुका है.'
वहीं इस मामले में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी एक पार्टी के नेता नहीं बल्कि पूरे देश के बड़े नेता हैं. कभी बदले की भावना से राजनीति नहीं की है. उनकी खासियत है कि जब भी कोई सांसद उनके पास अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए फंड की मांग करता है, तो बिना सोचे-समझे फंड उपलब्ध कराते हैं. सुप्रिया ने आगे कहा कि बीजेपी के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हैं लेकिन गडकरी साहब के लिए मन में सम्मान है क्योंकि उन्होंने कभी इस रिश्ते में कठोरता नहीं लाई, बदले की भावना से कभी राजनीति नहीं की है.
देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे की पार्टी केवल बैंड बाजा के साथ बची है. वह गडकरी जैसे हमारे राष्ट्रीय नेता को सीट की पेशकश कर रहे हैं . यह वैसा ही है जैसे कोई गली के व्यक्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति बनाने के लिए पेशकश करता है. महाराष्ट्र की सीट अभी अनाउंस नहीं की गई है, क्योंकि COALITION PARTIES में मंथन चल रहा है, जब महाराष्ट्र के लोकसभा उम्मीदवारों की चर्चा होगी तो सबसे पहला नाम नीतीन गडकरी का होगा.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







