
BJP को 212 करोड़, कांग्रेस-NCP समेत 10 पार्टियों को मिले मात्र 19 करोड़, ADR ने साझा की चंदे की रिपोर्ट
AajTak
चुनावी सुधार पर नजर रखने वाली संस्था ADR ने साल 2020-21 में चुनावी ट्रस्टों को मिले फंड की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है.
देश के 7 चुनावी ट्रस्ट को वित्त वर्ष 2020-21 में कॉरपोरेट और व्यक्तिगत चंदे के रूप में 258.49 करोड़ रुपये मिले हैं. इस कुल फंड का 82 फीसदी हिस्सा बीजेपी के खाते में गया है. चुनाव सुधार पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये जानकारी दी है.
बता दें कि चुनावी ट्रस्ट गैर-लाभकारी संस्था होते हैं. ये कॉरपोरेट और व्यक्तिगत रूप से मिले डोनेशन को राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराते हैं. बता दें कि देश में चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चुनावी ट्रस्ट का कॉन्सेप्ट लाया गया.
ADR ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुल 23 चुनावी ट्रस्टों में से 16 ने साल 2020-21 के लिए डोनेशन की रिपोर्ट को जमा किया है. इनमें से 7 ट्रस्ट ने चंदे और इनमें से कुल दान की गई रकम की जानकारी दी है. वार्षिक रिपोर्ट जमा करने वाले 16 चुनावी ट्रस्टों में से 9 ने घोषणा की है कि उन्हें कोई दान नहीं मिला है.
ADR ने कहा, "सात चुनावी ट्रस्ट जिन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान डोनेशन प्राप्त करने की घोषणा की है, ने कॉर्पोरेट्स और व्यक्तियों से कुल 258.4915 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं और अलग अलग राजनीतिक दलों को 258.4301 करोड़ रुपये (99.98 प्रतिशत) वितरित किए हैं."
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार साल 2020-21 में बीजेपी को 212.05 करोड़ रुपये और जेडीयू को 27 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले हैं. वित्तीय वर्ष 2020-21 में 159 व्यक्तियों ने चुनावी ट्रस्ट को चंदा दिया है.
कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी समेत 10 अन्य पार्टियों को चंदे के रूप में 19.38 रुपये मिले हैं. इन 10 पार्टियों में Congress, NCP, AIADMK, DMK, RJD, AAP, LJP, CPM, CPI और लोकतांत्रिक जनता दल शामिल है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







