
BJP को नहीं मिलेगा वॉकओवर, खजुराहो सीट पर नामांकन खारिज होने के बाद 'INDIA' ब्लॉक का नया प्लान
AajTak
विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने शनिवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेगा. यह घोषणा समाजवादी पार्टी की मीरा यादव का नामांकन फॉर्म खारिज होने के एक दिन बाद की गई है.
विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेगा. दरअसल इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज हो गया है जिसके बाद इंडिया ब्लॉक ने शनिवार को इस बात की घोषणा की गई.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में ‘इंडिया’ के सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ दी थी. भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) को इस सीट से मैदान में उतारा है. कांग्रेस के एक नेता ने कहा, 'हम भाजपा के खिलाफ उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेंगे. हम भाजपा को सबक सिखाएंगे.'
यह भी पढ़ें: खजुराहो में INDIA ब्लॉक को झटका, सपा उम्मीदवार मीरा यादव का नॉमिनेशन रद्द, BJP को मिलेगा वॉकओवर!
इंडिया ब्लॉक का आरोप
सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए दिन में इंडिया ब्लॉक की एक बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई. इस बीच, कांग्रेस, सपा और अन्य घटक दलों के नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी एवं पन्ना के जिलाधिकारी की आलोचना की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब सपा प्रत्याशी इंतजार कर रही थीं तो वह तीन घंटे तक अपनी सीट पर नहीं थे.
इस वजह से हुआ था नामांकन खारिज

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







