
Bipasha Basu ने बताया BB15 का विनर तो खुशी से झूम उठे Pratik Sehajpal, लिखा- ये बहुत मायने रखता है
AajTak
बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतीक सहजपाल की एक फोटो शेयर करके उन्हें अपना विनर बताया है. बिपाशा ने प्रतीक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आप एक कंप्लीट विनर हैं.
प्रतीक सहजपाल भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से एक कदम पीछे रह गए, लेकिन लोगों में दिलों में उन्होंने खास जगह बना ली है. बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्यार और सपोर्ट प्रतीक सहजपाल को मिल रहा है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक ज्यादातर लोग प्रतीक को ही अपना विनर बता रहे हैं. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम भी जुड़ गया है. बिपाशा ने प्रतीक के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












