Bihar Crime: बंदूक लहराई, धमकी दी और... जमीनी विवाद में फौजी दादा ने पोते को मार दी गोली
AajTak
Bihar Crime: हाजीपुर में रास्ते और जमीनी को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग दादा ने पोते को गोली मार दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की. आरोपी दादा का हत्या से पहले दोनाली बंदूक लहराते और धमकी देते हुए का वीडियो सामने आया है.
बिहार के हाजीपुर से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां फौजी दादा ने अपने पोते की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर यह वारदात हुई. आरोपी दादा का हत्या से पहले दोनाली बंदूक लहराते और धमकी देते हुए का वीडियो सामने आया है.
यह मामला महनार थाना क्षेत्र के चकमगोला इलाके का है. परिवार में जमीन के एक टुकड़े को लेकर झगड़ा था. शुक्रवार सुबह इसी बात पर विवाद हुआ और फौजी बुजुर्ग दादा दिनेश सिंह ने अपने पोते विक्रम कुमार को धमकाया और कहा कि गाली दी तो गोली मार देंगे. इस पर बात इतनी बढ़ गई कि दादा अपनी दो ली बंदूक से पोते को गोली मार दी.
फौजी दादा ने गोली मारकर पोते की हत्या की
वायरल वीडियो में दिनेश प्रसाद सिंह गोली मारने की बात कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की सुबह विक्रम कुमार शौच के लिए जा रहा था, इसी दौरान दिनेश प्रसाद सिंह ने उसके सीने में एक गोली मार दी. घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया.
पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग दादा को किया गिरफ्तार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












