
Bihar Cabinet Expansion: BJP ने बनाया 'बड़ा भाई' तो नीतीश कुमार ने दिखा दिया 'बड़ा दिल', सभी 7 मंत्री पद दे दिए...
AajTak
बिहार में ये चुनावी साल है और उससे पहले नीतीश सरकार में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. सियासी गलियारों में चर्चाएं लाजिमी हैं. राज्य में एनडीए की सरकार है. अलायंस में बीजेपी, जेडीयू, HAM, LJP (R) शामिल हैं. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं.
दिल्ली का किला जीतने के बाद बीजेपी की नजरें अब बिहार पर हैं. एनडीए की सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने संगठन के अंदर सोशल इंजीनियरिंग पर काम शुरू कर दिया है. आज शाम 4 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है और दिलचस्प बात ये है कि कैबिनेट की सातों खाली बर्थ बीजेपी कोटे में दिए जाने पर हंसी-खुशी सहमति बन गई है. पहले चर्चा थी कि बीजेपी कोटे से तीन और जदयू कोटे से दो नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि, अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि चुनाव से ठीक पहले नीतीश ने बड़ा दिल दिखाया है और बीजेपी के दोनों हाथों में लड्डू थमा दिए हैं.
दरअसल, बिहार में ये चुनावी साल है और उससे पहले नीतीश सरकार में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. सियासी गलियारों में चर्चाएं लाजिमी हैं. राज्य में एनडीए की सरकार है. अलायंस में बीजेपी, जेडीयू, HAM, LJP (R) शामिल हैं. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. उनके सहयोगी के तौर पर बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं.
बीजेपी के हो जाएंगे 21 मंत्री
फिलहाल, नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 29 है. अभी 7 पद खाली हैं. इस समय बीजेपी से 14, जेडीयू से 13, HAM से 1 और एक निर्दलीय कोर्ट से मंत्री है. अब सात नए चेहरे बीजेपी के कोटे से शामिल होने जा रहे हैं. ऐसे में बीजेपी कोटे से मंत्रियों की संख्या 21 हो जाएगी. जबकि सीएम नीतीश समेत जेडीयू से 13 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा बने रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा और वैश्य... नीतीश कैबिनेट विस्तार में सोशल इंजीनियरिंग का जबरदस्त फॉर्मूला
क्या संदेश दे रही बीजेपी?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








