
Bihar Cabinet Expansion: राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा और वैश्य... नीतीश कैबिनेट विस्तार में सोशल इंजीनियरिंग का जबरदस्त फॉर्मूला
AajTak
नीतीश कैबिनेट में अभी तक मंत्रियों की संख्या 30 थी. हालांकि, आज बीजेपी कोटे से मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह संख्या 29 हो गई. अब 7 पद खाली हो गए हैं. इस समय बीजेपी से 14, जेडीयू से 13, HAM से 1 और एक निर्दलीय कोर्ट से मंत्री है.
बिहार में अगले साल चुनाव है और ताना-बाना अभी से बुना जाने लगा है. राज्य में बजट सत्र से ठीक पहले नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. आज शाम 4 बजे कैबिनेट में सात नए मंत्री शामिल हो सकते हैं. कुल 7 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं. ये सभी विधायक बीजेपी कोटे से होंगे. कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण पर फोकस रखा जा रहा है.
बीजेपी राज्य में जातीय समीकरण साधने की कोशिश में है. संभावित मंत्रियों में राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा, दलित और वैश्य समाज से चेहरे देखने को मिल सकते हैं. जिन 7 नामों की चर्चा हैं, उनमें कृष्ण कुमार मंटू, संजय सरावगी, विजय मंडल, राजू सिंह, जीवेश मिश्रा, मोतीलाल का नाम शामिल है. तारकिशोर प्रसाद और कविता पासवान का नाम भी मंत्रिमंडल की दौड़ में चल रहा है. अंतिम फैसला बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की मुहर के साथ लगेगा.
संजय सरावगी, दरभंगा से बीजेपी विधायक हैं और वैश्य समाज से आते हैं. कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल अमनौर से बीजेपी विधायक हैं और कुर्मी समाज से ताल्लुक रखते हैं. राजू सिंह साहिबगंज से बीजेपी विधायक हैं. वे वीआईपी के टिकट पर 2020 का विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. राजू, राजपूत जाति से आते हैं.
जीवेश मिश्रा जाले से बीजेपी के विधायक हैं और भूमिहार जाति से आते हैं. वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं. विजय कुमार मंडल सिकटी विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं. मोती लाल प्रसाद रीगा से बीजेपी विधायक हैं.
हालांकि, सूत्रों का यह भी दावा है कि कैबिनेट विस्तार में बीजेपी से एक महिला विधायक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. कोढ़ा से बीजेपी विधायक कविता पासवान मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. कविता दलित कोटे और महिला कोटे से हैं.
फिलहाल, नीतीश कैबिनेट में अभी तक मंत्रियों की संख्या 30 थी. हालांकि, आज बीजेपी कोटे से मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह संख्या 29 हो गई. अब 7 पद खाली हो गए हैं. इस समय बीजेपी से 14, जेडीयू से 13, HAM से 1 और एक निर्दलीय कोर्ट से मंत्री है. नए विस्तार में सातों नाम बीजेपी के होंगे. ऐसे में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या 21 हो जाएगी. दिलीप जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








