
Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट विस्तार की तैयारी, BJP से 3 और JDU कोटे से 2 बन सकते हैं नए मंत्री
AajTak
बिहार में विधानमंडल के बजट सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है. यहां 28 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है.
बिहार में विधानमंडल के बजट सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है. यहां 28 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है. उससे पहले कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात में इस पर सहमति बनी है.
कुल 5 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह कैबिनेट में दूसरे चेहरे को जगह मिल सकती है. बीजेपी कोटे से तीन और जेडीयू कोटे से 2 नए मंत्री बन सकते हैं.
इधर, बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावडे आज दिल्ली रवाना होने वाले हैं. माना जा रहा है कि स्थानीय नेतृत्व की तरफ से संभावित मंत्रियों की जो लिस्ट दी जाएगी, उस पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलेगी. उसके बाद ही कैबिनेट विस्तार होगा.
कैबिनेट के जरिए हर वर्ग को साधने की कोशिश
दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखा जा रहा है. हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए नेताओं को कैबिनेट में एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है. इसके पहले भी कैबिनेट विस्तार को लेकर पहल हुई थी, लेकिन अब तक विस्तार नहीं हो पाया. सूत्रों के मुताबिक अगर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलती है तो गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.
वहीं, कैबिनेट विस्तार में जेडीयू से कौन चेहरा शामिल होगा? इस पर नीतीश कुमार को अंतिम फैसला करना है. बीजेपी कोटे के कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभाग हैं. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास कुल तीन विभाग हैं. इसके अलावा मंत्री मंगल पांडे और नीतीश मिश्रा के पास भी दो-दो विभाग हैं. अगर सभी मंत्रियों के पास एक-एक विभाग रहना है तो कर विभाग मौजूद मंत्रियों के पास से हटेंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








