
Bihar: युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने रोका तो सामने आई ये कहानी
AajTak
बिहार के बांका (Bihar Banka) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा युवती ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी. कुछ समय बाद प्रेमी महिला को अपने घर ले गया और परिजन के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली. प्रेमी ने अपने परिजन के साथ मिलकर युवती की हत्या (Murder) कर दी.
बिहार के बांका (Bihar Banka) से इश्क, प्यार, मोहब्बत के साथ विश्वासघात की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसको लेकर पुलिस भी हैरान रह गई. यह घटना बांका के सहायक थाना नवादा बाजार के अलीपुर की है. यहां एक महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी. शुक्रवार को प्रेमी ने अपने परिजन के साथ मिलकर युवती की हत्या (Murder) कर दी. हत्या के बाद प्रेमी शव को ठिकाने लगाने के लिए बोलेरो से लेकर जा रहा था. रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस (Police) ने पकड़ लिया. आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव के युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी, लेकिन शबनम भारती नाम की युवती अपने पति को छोड़कर प्रेमी राजेश के पास चली आई, उससे शादी कर ली. वहीं एक दिन अचानक राजेश काम करने की बात कहकर कहीं चला गया, लेकिन कुछ दिनों बाद शबनम के कहने पर राजेश लौट आया और शबनम को साथ रखने की बात कहकर अपने घर लेकर पहुंचा. प्रेमी राजेश ने कुछ दिनों बाद अपने परिजन के साथ साजिश रचकर शबनम की हत्या कर दी.
पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार की देर रात हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी राजेश और उसके परिजन शबनम के शव को ठिकाने लगाने के लिए कहीं जा रहे थे. इसी बीच धनकुंड थाना पुलिस गश्त कर रही थी. पुलिस ने शबनम के शव ले जा रही बोलेरो को रोका तो जांच के दौरान शबनम का शव मिला. पुलिस ने इस दौरान धारदार हथियार भी बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
रास्ते में जांच कर रही थी पुलिस, बोलेरो में मिला शव
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी साक्ष्य को छिपाने के लिए कोतवाली धनकुंड बबुरा होते हुए संहौला की ओर जा रहे थे, लेकिन वाहन की जांच के दौरान पकड़े गए. बोलेरो में विवाहिता का शव, धारदार हथियार और पति राजेश सहित परिवार के चार सदस्य पकड़े गए हैं. सदर SDPO डीसी श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने जांच करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है. इस मामले को लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के पति राजेश और उसके परिजनों ने महिला की हत्या कर दी. आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







