
Bihar: ट्रांसफर रुके या परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की दो इजाजत… लाचार शिक्षक पिता ने की मांग
AajTak
बिहार में एक शिक्षक पिता का दर्द सामने आया है. उसके दो बच्चे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से जूझ रहे हैं. लिहाजा, उसने गुहार लगाई है कि उसका ट्रांसफर रोक दिया जाए. ऐसा नहीं होने पर परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है. शिक्षक घनश्याम ने प्रधानमंत्री और शिक्षा विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा है.
बिहार के भागलपुर जिले से नवगछिया प्रखंड के मध्य विद्यालय ढोलबज्जा में पढ़ाने वाले घनश्याम कुमार ने ट्रांसफर रोकने की गुहार लगाई है. कदवा कार्तिक नगर के रहने वाले शिक्षक ने ट्रांसफर नहीं रोके जाने पर पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की इजाजत सरकार से मांगी है. शिक्षक ने सीएम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवेदन दिया है.
दरअसल, उनके दो बेटे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. शिक्षक का कहना है कि घर के पास रहने के कारण वे अपने दोनों पुत्रों की देखभाल कर पाते हैं और बच्चों का इलाज करवाते हैं. अगर उनका ट्रांसफर हो गया, तो वे अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें- CM नीतीश पहुंचे लंदन, साइंस म्यूजियम का किया दौरा… बोले- इसी तर्ज पर बनेगी पटना की साइंस सिटी
दी है सक्षमता परीक्षा, लेकिन ट्रांसफर को लेकर डरे
शिक्षक ने बताया कि सरकार और विभाग के निर्देशों का उन्होंने शत-प्रतिशत पालन किया है. उन्होंने सक्षमता परीक्षा दे दी है. स्थानांतरण के लिए मांगे गए तीन विकल्पों को न चाहते हुए भी उन्हें भरना पड़ा. परीक्षा देने के बाद से वे स्थानांतरण को लेकर काफी डरे हुए हैं.
कई शहरों में करा चुके हैं बच्चों का इलाज

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







