
BiggBoss 14: बेघर हुईं देवोलीना, अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले की जंग
AajTak
आखरी वीकेंड का वार में एजाज की प्रॉक्सी के तौर पर आईं देवोलीना शो से बाहर हो गईं. इसके अलावा शो में वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ रोमांटिक मोमेंट्स भी देखने को मिले.
बिग बॉस 14 का आखरी वीकेंड का वार भी हो चुका है. इसी के साथ बिग बॉस 14 को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं. एजाज को शो बीच में छोड़ कर जाने का नुकसान भुगतना पड़ा. आखरी वीकेंड का वार में एजाज की प्रॉक्सी के तौर पर आईं देवोलीना शो से बाहर हो गईं. इसके अलावा शो में वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ रोमांटिक मोमेंट्स भी देखने को मिले. तीनों सिंगर्स ने समा किया सुरीला- बिग बॉस 14 के अंदर 3 सिंगर्स इस समय मौजूद हैं. तीनों ने ही वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. जान कुमार सानू ने कुछ मैशअप सॉन्ग्स गाए और समा बांध दिया. इसके अलावा तोची रैना और राहुल वैद्य ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












