
Bigg Boss OTT: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए प्रतीक सहजपाल, लिखी पोस्ट
AajTak
प्रतीक ने खुद को एक और मौका दिया है और फैंस की उम्मीदें भी अब उनसे बढ़ी नजर आ रही हैं. हाल ही में प्रतीक ने घर से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने इमोशन्स एक्सप्रेस किए और सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया.
बिग बॉस ओटीटी अब खत्म हो चुका है. इसी के साथ कंटेस्टेंट्स के 42 दिनों का सफर भी खत्म हो गया जो इमोशन्स के उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शो में 5 कंटेस्टेंट्स फाइनल राउंड तक पहुंचे जिसमें प्रतीक सहजपाल भी शामिल थे. प्रतीक ने शो में शानदार खेल दिखाया मगल उन्होंने फिनाले की रेस से खुद को बाहर कर लिया और बिग बॉस 15 का कंटेस्टेंट बनना सही समझा. प्रतीक ने खुद को एक और मौका दिया है और फैंस की उम्मीदें भी अब उनसे बढ़ी नजर आ रही हैं. हाल ही में प्रतीक ने घर से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने इमोशन्स एक्सप्रेस किए और सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












