
Bigg Boss OTT: सिद्धार्थ की यादों के साथ बिग बॉस वीकेंड की शुरुआत, एमोशनल हुए करण जौहर
AajTak
बिग बॉस ओटीटी में संडे का वार शुरू करने से पहले करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को नम आंखों से याद किया. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ दिल के बहुत अच्छे और हंसमुख इंसान थे. उनकी मुस्कान बेहद प्यार थी और वह दिल के साफ थे. उनके जाने इस दुनिया में ना होने की कमी हमेशा खलती रहेगी. बिग बॉस ओटीटी में सिद्धार्थ के बिग बॉस 13 के घर में बीते पलों को भी दिखाया गया.
बिग बॉस 13 के विनर रहे टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद कई सेलेब्स ने उनके निधन की खबर पर हैरानी और शोक जताया. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को भी सिद्धार्थ के जाने से बड़ा सदमा पहुंचा है. ऐसे में बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












