
Bigg Boss OTT: प्रतीक के बिहेवियर से परेशान हुईं दिव्या, रोते हुए बोलीं- लिमिट्स क्रॉस कर रहा
AajTak
एपिसोड में दिखाया गया कि दिव्या, जो किचन की ड्यूटीज हैंडल कर रही हैं, हाउसमेंट्स से ब्रेकफास्ट को लेकर बात कर रही थी. दिव्या और अक्षरा बात कर रही थीं कि प्रतीक उनकी बातचीत में बीच में घुस गए. कुछ ही मिनटों में उनके बीच लड़ाई बढ़ गई. दोनों एक-दूसरे को बराबर से जवाब दे रहे थे.
बिग बॉस ओटीटी के घर में हंगामा शुरू हो चुका है. शो के दो कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो शुरुआत से ही लड़ रहे हैं. यहां तक कि स्टेज पर करण जौहर के सामने भी उनके बीच में बहस हो गई थी. ये दो कंटेस्टेंट्स हैं दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल. हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रतीक संग लगातार हो रही लड़ाई से वो परेशान हो गईं और रोने लगती हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












