
Bigg Boss OTT: नेहा भसीन के आउट होने से मूस जट्टाना हुईं खुश, बोलीं- अच्छा फैसला
AajTak
नेहा भसीन के एलिमिनेट होने पर मूस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारे वीडियो पोस्ट किए हैं. वीडियो में मूस नेहा के आउट होने की खुशियां मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. मूस वीडियो में कहती हैं- "थैंक्यू बिग बॉस बहुत शुक्रिया. बहुत अच्छा फैसला है."
बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले से महज दो दिन पहले शो की मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट नेहा भसीन एलिमिनेट हो गई हैं. अब सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए एक दूसरे लड़ेंगे. बीते दिन देर रात मिड वीक एलिमिनेशन में नेहा भसीन के आउट होने से उनके बेस्ट फ्रेंड प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी फूट फूटकर रोए. नेहा भसीन और बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी निराश नजर आए. लेकिन कोई एक शख्स ऐसा है, जो नेहा भसीन के आउट होने पर बहुत ज्यादा खुश है और वो हैं बिग बॉस ओटीटी से पिछले हफ्ते बाहर हुईं मूस जट्टाना.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












